शांतिपूर्ण रहा किसानों का रेल रोको आंदोलन, कहीं रोकी ट्रेन तो बांटे फल व पानी, 4 बजते ही खाली की पटरी
{"_id":"602e0c91853d0f3cf4330433","slug":"farmers-protest-live-updates-18-february-rail-roko-today-tight-security-at-all-railway-station-kisan-claim-peaceful-protest","type":"live","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण रहा किसानों का रेल रोको आंदोलन, कहीं रोकी ट्रेन तो बांटे फल व पानी, 4 बजते ही खाली की पटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 18 Feb 2021 04:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 18 Feb 2021 04:14 PM IST
खास बातें
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देशभर में आज किसानों ने रेल रोको अभियान का आह्वान किया है। इसके तहत वह दोपहर 12.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक रेलवे स्टेशनों पर जाकर रेल रोकी और पटरियां छेकी। यह पूरा आंदोलन शांतिपूर्ण ही रहा। जहां भी ट्रेनें रोकी गईं वहां यात्रियों को पानी, मट्ठा, दूध और फल आदि वितरित किया गया। किसानों के इस आह्वान के चलते रेलवे पुलिस समेत तमाम सुरक्षा बल रेलवे स्टेशनों पर तैनात किया था और मुसाफिरों को दिक्कत न आए इसका इंतजाम किया गया था। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
विज्ञापन
रेल रोको आंदोलन के तहत दनकौर स्टेशन पर किसानों ने रोकी ट्रेन और बांटा फल व पानी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:13 PM, 18-Feb-2021
उत्कल एक्सप्रेस को गाजियाबाद में ही रोका
किसान आंदोलन के बीच गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2.20 बजे उत्कल एक्सप्रेस आई। मोदीनगर में किसानों द्वारा रेल को रोके जाने की सूचना पर रेलवे व जिला प्रशासन ने गाजियाबाद पुराना स्टेशन पर ही उत्कल एक्सप्रेस को रोके रखा।04:09 PM, 18-Feb-2021
खत्म हुआ रेल रोको आंदोलन
चार बजते ही किसानों का रेल रोको आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। कुछ मामूली कहासुनी के अलावा अधिकतर जगह यह आंदोलन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
विज्ञापन
03:09 PM, 18-Feb-2021
बुलंदशहर में ट्रैक पर बैठे किसान
भारतीय किसान यूनियन और किसान सभा के बैनर तले किसान नेता मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में जंक्शन फ्लाईओवर पर एकत्रित हुए। उसके बाद नारेबाजी करते हुए जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रेल की पटरियों पर कब्जा जमाते हुए बैठ गए। भारी संख्या में सिविल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात। एडीएम, एसडीएम, सीओ समेत अला अफसर मौके पर मौजूद हैं।02:10 PM, 18-Feb-2021
दनकौर रेलवे स्टेशन पर किसानों ने दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस रोकी। इसके बाद किसानों ने यात्रियों को पानी और केले बांटे। इसके साथ ही उन्होंने यात्रियों को अपने आंदोलन के पीछे की वजह के बारे में भी बताया। यहां चर्चित किसान नेता पूनम पंडित पहुंची हैं जो यात्रियों से बातें भी कर रही हैं।
01:35 PM, 18-Feb-2021
हापुड़ः गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर किसान बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे अंदर
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए स्टेशन परिसर में घुस गए। हालांकि पुलिस ने किसानों को रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन पुलिस किसानों को रोकने में नाकाम रही। फिलहाल किसान ट्रैक पर कब्जा जमाए बैठे हैं और पुलिस उन्हें वहां से हटने के लिए मनाने का प्रयास कर रही है।


01:08 PM, 18-Feb-2021
पलवल में किसानों ने रेलवे ट्रैक किया जाम
पलवल के आटोहां फाटक पर किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:03 PM, 18-Feb-2021
मुरादनगरः गंगनहर पहुंचे किसान
गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित गंगनहर पर किसान पहुंच गए हैं और वह यहां रेल रोकने की तैयारी में हैं। किसानों के यहां पहुंचने के बाद प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंचे हैं।
12:56 PM, 18-Feb-2021
गुरुग्रामः पातली के रेलवे स्टेशन पर पटरी पर बैठे किसान
किसानों द्वारा रेल रोको आंदोलन को लेकर गुरुग्राम के पातली के रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते किसान।
12:41 PM, 18-Feb-2021
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में किसान संगठनों ने रेल रोकी
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में किसान संगठनों ने रेल रोकी। कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसान संगठन रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं।पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में किसान संगठनों ने रेल रोकी। कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसान संगठन रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं। #FarmersProtest pic.twitter.com/1nOVbzD6Zx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 18, 2021
12:28 PM, 18-Feb-2021
मुरादनगर स्टेशन खाली
गाजियाबाद से सटे मोदीनगर में पहुंचे किसान रोकेंगे रेल, वहीं मुरादनगर में स्टेशन अभी खाली पड़ा है।