फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   farmers protest 100 days live updates kmp expressway jam kisan distributing water to travelers stuck in jam other details

किसान आंदोलनः केएमपी पर किसानों का चक्का जाम, रुकी वाहनों की रफ्तार, लोग हो रहे परेशान पानी बांट रहे किसान

Sat, 06 Mar 2021 12:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 06 Mar 2021 12:57 PM IST
सार

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की तरफ से आज चक्का जाम किया जा रहा है। इस बीच बड़ी संख्या में किसान ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर चक्का जाम कराने के लिए जुटे हैं। गाजियाबाद में डासना और दुहाई पर चक्का जाम कर टोल फ्री किया जा रहा है। इस बीच मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। डासना में जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में किसान चक्का जाम कर रहे हैं, पढ़ें चक्का जाम का पूरा अपडेट....

विज्ञापन
farmers protest 100 days live updates kmp expressway jam kisan distributing water to travelers stuck in jam  other details
केएमपी पर किसानों का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्सप्रेसवे जाम, टोल प्लाजा कराया फ्री
विज्ञापन

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर चक्का जाम कर दिया है। गाजियाबाद में डासना के बाद दुहाई में भी किसान एक्सप्रेसवे के ऊपर काली पट्टियां बांधकर धरने पर बैठ गए हैं। किसानों ने एक्सप्रेसवे के बीच में अपनी गाड़ियां व ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर दी है। इससे एक्सप्रेस वे पर जाम की स्थिति बन गई है। दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों को पूरी तरह से रोक दिया गया है। इससे लोगों को भी परेशानी हो रही है। वहीं, आंदोलन में शामिल किसान आम लोगों को जलपान भी करा रहे हैं। किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज एक्सप्रेस वे को 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया गया था। इस दौरान एंबुलेंस  व अन्य आपात सेवा से जुड़े वाहनों को निकलने की अनुमति दी जा रही है।

मुरादनगर में किसानों ने एक्सप्रेसवे किया जाम
मुरादनगर दुहाई में किसानों ने एक्सप्रेस वे जाम कर दिया है। किसान एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ धरने पर बैठे हैं। हालांकि इस बीच एंबुलेंस व अन्य इमरजेंसी वाहनों को जाने दिया जा रहा है। किसान एक्सप्रेसवे पर ही बैठ कर खाना खा रहे हैं और रास्ता जाम किए हुए हैं।
विज्ञापन




लोकतांत्रिक व्यवस्था के तरत हो रहा आंदोलनः जगतार सिंह बाजवा

कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के बीच किसानों ने सुबह 11 बजे से ईस्टर्न पेरिफेरल वे को जाम कर दिया है। इस दौरान किसान संघर्ष समिति गाजीपुर के राष्ट्रीय प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत आंदोलन किया जा रहा है। किसानों ने टोल फ्री कर दिया है। अब किसान ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर आगे बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रास्ता बंद किए जाने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने केएमपी एक्सप्रेसवे की दोनों लेन की जाम
कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कुंडली में एक्सप्रेसवे जाम किया। किसानों ने आज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे को जाम करने की घोषणा की है।


काली पट्टी बांध किसान कर रहे प्रदर्श, केएमपी एक्सप्रेसवे के दोनों साइड किए बंद
किसान अब केएमपी एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ बैठ गए हैं और चक्का जाम कर दिया है। किसान काली पट्टी बांध आज के दिन को काला दिवस के रूप में मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed