{"_id":"68efd80e476d463d6d05dc9d","slug":"farmers-march-reached-the-collectorate-causing-a-three-hour-traffic-jam-ghaziabad-news-c-133-1-bul1002-142192-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कलक्ट्रेट पहुंची किसानों की यात्रा, तीन घंटे भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कलक्ट्रेट पहुंची किसानों की यात्रा, तीन घंटे भीषण जाम
विज्ञापन
कचहरी रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
बुलंदशहर। अनूपशहर से सोमवार को चली किसान की ट्रैक्टर यात्रा बुधवार कलक्ट्रेट पर पहुंची भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले यात्रा में शामिल किसानों ने कलक्ट्रेट के गेट को ताला लगा दिया। साथ ही ट्रैक्टरों को सड़क पर खड़ा कर दिया। इससे करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में ट्रैक्टर यात्रा बुधवार दोपहर करीब एक बजे कलक्ट्रेट पर पहुंच गई। इसमें शामिल किसानों ने नारेबाजी करते हुए ट्रैक्टरों को कलक्ट्रेट के आसपास खड़ा कर दिया। इस बीच शिक्षण संस्थानों का अवकाश हुआ। ऐसे में पहले से ही नगर की सड़कों पर स्कूली वाहन बढ़ गए।
वहीं, दूसरी ओर ट्रैक्टर खड़ा करने और कलक्ट्रेट के गेट पर जमा हुए किसानों के कारण जाम की समस्या बनने लगी। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दूसरी ओर किसान कलक्ट्रेट में तीन घंटे तक जमे रहे और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने यहां पंचायत कर जिला प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। गुड्डू प्रधान ने बताया कि इस दौरान भ्रष्टाचार, सर्किल रेट बढ़ाने, गन्ना के रेट बढ़ाने, चकबंदी, ऊर्जा निगम और तहसील संबंधी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा गया।
इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष राकेश लोधी, महासचिव मान सिंह, हरवीर गिरी, जीते चौहान, गुलवीर चौधरी, दिनेश त्यागी, नरेंद्र तेवतिया, पिंकी खालौर, कुलदीप चौधरी आदि माैजूद रहे।