फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers march by foot from Bulandshahr to UP Gate more than 50 tractors involved Gaurav and Rakesh Tikait welcomed

हुंकार: बुलंदशहर से यूपी गेट तक किसानों ने किया पैदल मार्च, 50 से अधिक ट्रैक्टर शामिल, गौरव और राकेश टिकैत ने किया स्वागत

Fri, 18 Jun 2021 11:17 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 18 Jun 2021 11:17 PM IST
सार

मार्च के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पराली से बनाई गई झोपड़ियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। वहीं, गाड़ी में डीजे पर रागिनी और गीतों से किसानों में अलग ही उत्साह भरा हुआ था। यूपी गेट पर राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित कर आगे की रणनीति बनाई।

विज्ञापन
Farmers march by foot from Bulandshahr to UP Gate more than 50 tractors involved Gaurav and Rakesh Tikait welcomed
बुलंदशहर से यूपी गेट तक किसानों ने किया पैदल मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने फिर से हुंकार भरनी शुरू कर दी है। बुलंदशहर से शुरू हुआ किसानों का पैदल मार्च शुक्रवार को यूपी गेट आंदोलन स्थल पर पहुंचा। इससे पहले लालकुआं के पास भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत और नोएडा प्वाइंट पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों का स्वागत किया। 
विज्ञापन


मार्च के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पराली से बनाई गई झोपड़ियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। वहीं, गाड़ी में डीजे पर रागिनी और गीतों से किसानों में अलग ही उत्साह भरा हुआ था। यूपी गेट पर राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित कर आगे की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

  
सुबह करीब साढ़े दस बजे विजय नगर से किसानों का पैदल मार्च आगे बढ़ते ही पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात कर गाजियाबाद-दिल्ली लेन को बंद कर दिया गया। इससे वाहनों का जाम लग गया। किसानों का काफिला तीन किलोमीटर से ज्यादी दूरी में फैला नजर आया। पैदल मार्च में 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी शामिल थे। इससे पहले लालकुआं प्वाइंट पर भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने बुजुर्ग और युवा किसानों को आभार प्रकट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच गौरव टिकैत ने किसानों को संबोधित कर तीन कानूनों के खिलाफ एकजुट रहने के लिए कहा। मंच संचालन मलूक सिंह खिंडा और चौ. ओमपाल मलिक ने किया। पैदल मार्च का नेतृत्व डॉ. बिशन सिंह व गुड्डू प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान किसानों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पैदल मार्च में शामिल किसानों के पैरों में छाले भी पड़ गए। नारेबाजी करते हुए व डीजे लेकर आंदोलन स्थल पर पहुंचे किसानों ने कहा कि सरकार में को हम सभी ने मिलकर वोट दिया, लेकिन सरकार ही हमारे साथ गलत व्यवहार कर रही है। 
 
 

चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात
आंदोलन में किसानों का बड़ा जत्था पहुंचने पर पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर तैनात नजर आई। जिसमें पीएसी व पुलिस जवान आंदोलन स्थल पर लगातार निगरानी बनाए हुए थे। इसके अलावा केंद्र व स्टेट की खुफिया विभाग की टीमें भी आंदोलन स्थल पर मौजूद रही। बताया गया कि पैदल यात्रा में अनूपशहर के एक किसान ट्रैक्टर की चपेट में आकर चोटिल हो गया। उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है। 

इधर, यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे किसानों ने बारिश से बचने के लिए टेंटो के पास सीमेंटेड ईंट लगा ली हैं। किसान राहुल सुराना ने बताया कि टेंट में पानी पहुंचने से सामान खराब हो जाते हैं व बिस्तर भी भीग जाते हैं। इससे किसानों को पहले ही काफी नुकसान हो चुका है।

वाहनों का दबाव होने पर जाम
गौड़ ग्रीन एवेन्यू कट और खोड़ा नहर पुश्ता रोड पर वाहनों का दबाव होने पर जाम की स्थिति रही। हालांकि जाम न लगे इसके लिए जगह जगह यातायात पुलिस बल तैनात किया गया था। यूपी गेट पर पीएसी और स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया था। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन, एसएचओ कौशांबी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे। पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी गई। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस बल तैनात रहा। खुफिया विभाग भी अलर्ट पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed