{"_id":"6568e2bcf7a2da5ce50cba44","slug":"farmers-lock-housing-development-office-shahibabad-news-c-134-1-sbd1010-4386-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: किसानों ने आवास विकास कार्यालय पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: किसानों ने आवास विकास कार्यालय पर जड़ा ताला
विज्ञापन
लोनी। बढ़े मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर सात सालों से धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बृहस्पतिवार को मंडोला आवास विकास कार्यालय पर तालाबंदी की। मांग पूरी नहीं होने पर किसानों ने जमकर नारेबाजी की। किसानों ने समस्या का समाधान होने के बाद ताला खोलने की बात कही है।
किसान नेता नीरज त्यागी ने बताया कि मंडोला समेत छह गांव के किसान अपनी मांगों को लेकर सात सालों से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार किसानों की मांग को नजरअंदाज कर रही है। अधिकारियों ने जल्द शासन से किसानों की वार्ता कराने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई वार्ता नहीं हुई है। शासन की तरफ से एक पत्र जारी हुआ है। उस पत्र को किसानों को नहीं दिखाया गया है। भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत के नेतृत्व में यह धरना चल रहा है। मास्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों ने आवास विकास कार्यालय पर तालाबंदी कर दी है। अधिकारियों से ठोस जवाब आने के बाद ही किसान आगे का निर्णय लेंगे।
उधर, किसानों ने जब तालाबंदी करने लगे तो अधिकारी अंदर मौजूद थे। बाद में वह बाहर आ गए। हंगामे की सूचना पाकर एसीपी लोनी सूर्यबली मोर्या पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष चेतन त्यागी, नवीन गुप्ता, बॉबी सांटिया, टेकचंद त्यागी, राम नरेश, राकेश कुमार, प्रवेश त्यागी, अंशुल त्यागी, अमित त्यागी, गौरव त्यागी, रणवीर बैंसला, प्रताप शर्मा, मोहित शर्मा, सुरेश त्यागी, पूरन त्यागी, संतोष मुखियन, शर्मिष्ठा, सरिता देवी, सग्गो, अब्दुल, सविता त्यागी समेत अन्य किसान मौजूद रहे।