फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers lay down in front of the JCB machine belonging to the team that had arrived to take possession of the land.

Ghaziabad News: जमीन पर कब्जा लेने पहुंची टीम की जेसीबी के सामने लेटे किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers lay down in front of the JCB machine belonging to the team that had arrived to take possession of the land.
हंगामा करते किसान। स्रोत: वीडियोग्रैब
मसूरी। वेव सिटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तीन किसानों की जमीन पर कब्जा लेने पहुंची प्रशासनिक टीम का सैकड़ों किसानों ने विरोध किया। किसानों ने अपने ऊपर केरोसीन उड़ेल लिया और आत्मदाह की धमकी दी। इतना ही नहीं किसान प्रशासन की जेसीबी के सामने लेट गए। किसानों ने जेसीबी पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दी। किसानों के भारी विरोध के बाद टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार सदर आलोक कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम वेव सिटी थाना पुलिस के साथ सादिकपुर उर्फ काजीपुरा गांव पहुंची। टीम के साथ जेसीबी देखकर किसान एकत्र हो गए। टीम तीन किसानों रविन्द्र व जयवीर के खसरा नं 158 रकबा एक बीघा और छोटू राम के खसरा नं 151 रकबा एक बीघा का कब्जा लेने पहुंचे थे। किसानों ने टीम का भारी विरोध किया। किसानों ने अपने ऊपर केरोसीन उड़ेल लिया और जेसीबी के आगे लेट गए। किसानों ने टीम को बताया कि जमीन के मालिकों से किसानों ने मुआवजा नहीं लिया है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है, जब तक कोर्ट का कोई आदेश नहीं आयेगा कब्जा नहीं दिया जाएगा, इस पर किसानों और पुलिस में धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस ने किसानों को खदेड़ने का प्रयास किया लेकिन किसानों के भारी विरोध के बाद टीम बैकफुट पर आ गई। किसानों ने आरपार की लड़ाई का एलान किया है। किसानों ने जेसीबी पर पत्थर बरसाकर क्षतिग्रस्त कर दी। जिसके बाद टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed