{"_id":"65493fd3ae2e258cb003f627","slug":"farmers-land-sold-fraudulently-case-registered-against-three-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-1175-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: धोखाधड़ी से किसान की जमीन बेची, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: धोखाधड़ी से किसान की जमीन बेची, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के रोरी गांव में धोखे से किसान की जमीन बेचने का मामला सामने आया है। थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव रोरी निवासी किसान कपिल कुमार ने बताया कि उनका पुत्र विदेश में रहता है। कपिल के बताया कि वह कुछ दिन पूर्व अपने बेटे के पास विदेश चले गए। आरोप है कि इसी दौरान जालसाजी कर उनकी आठ बीघा जमीन बेच दी गई। गांव लौटाने पर उन्हें घटना की जानकारी लगी। किसान ने पुलिस से मामले की शिकायत की, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद किसान कपिल ने कोर्ट का सहारा लिया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अचंल सिंह निवासी नोएडा, अनुराग सिंह निवासी शिवपुरी और सुमित निवासी गांव रोरी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अलग-अगल धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।