{"_id":"57cc6b1e4f1c1bbe303176ec","slug":"farmer-who-has-threatened-self-immolation-demanding-builder-company-treated","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह की धमकी देने वाले किसान की मांग बिल्डर कंपनी ने मानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मदाह की धमकी देने वाले किसान की मांग बिल्डर कंपनी ने मानी
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान परिवार समेत आत्मदाह की धमकी देने वाले किसान परिवार की मांग मान ली गई है। डासना के इस किसान की मांग थी कि बिल्डर उनकी जमीन को सीधे खरीदे, दलाल बीच में न आए। रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मध्यस्थता के बाद बिल्डर कंपनी के प्रबंधन ने किसान की बात मान ली।
विज्ञापन
शनिवार को किसान राजेंद्र ने डीएम को एक ज्ञापन देकर कहा था कि बिल्डर कंपनी के प्रबंधन ने उनसे 24 लाख रुपये प्रति बीघा जमीन खरीदने का वादा किया था लेकिन अब दलाल उसकी जमीन 16 लाख रुपये प्रति बीघे की दर से खरीदने का दबाव बना रहा है। राजेंद्र ने बताया कि रविवार को उसे प्रबंधन ने अपने काजीपुरा स्थित आफिस बुलाया था
विज्ञापन
जहां एसडीएम सदर अतुल कुमार और सीओ सदर पवन कुमार की मौजूदगी में उनकी मांग मान ली गई। प्रबंधन ने उनसे कहा कि वह उसकी जमीन 24 लाख की रेट से सीधे खरीदेगा। राजेंद्र ने कहा कि उसने आत्मदाह की जो अनुमति प्रशासन से मांगी थी, वह वापस ले ली है।
विज्ञापन