फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmer cut vein on Samadhan Diwas died in Ghaziabad

Ghaziabad: जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए के तीन साल से लगा रहा था चक्कर, समाधान दिवस में किसान ने काटी नस, मौत

Sun, 02 Apr 2023 04:54 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 02 Apr 2023 04:54 AM IST
सार

तीन साल से दफ्तरों के चक्कर काटकर थक चुके किसान सुशील कुमार (65) ने अफसरों के रवैये से आहत होकर शनिवार दोपहर को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील परिसर में ब्लेड से बाएं हाथ की नस काट ली।

विज्ञापन
Farmer cut vein on Samadhan Diwas died in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गाजियाबाद में अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए तीन साल से दफ्तरों के चक्कर काटकर थक चुके किसान सुशील कुमार (65) ने अफसरों के रवैये से आहत होकर शनिवार दोपहर को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील परिसर में ब्लेड से बाएं हाथ की नस काट ली। अस्पताल ले जाते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


फरियादी की इस तरह जान चली जाने से अपनी गर्दन फंसती देख हरकत में आए अफसरों ने फुर्ती दिखाते हुए आनन- फानन उनके केस की फाइल निकलवाई और जमीन पर किए गए कब्जे को देखने के लिए भी पहुंचे। लेकिन, समाधान दिवस के सिस्टम को सवालों के घेरे में खड़ा कर देने वाले इस मामले में फिलहाल किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एडीएम प्रशासन रितु सुहास ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन

 


मूल रूप से मुरादनगर के डिडौली गांव के निवासी सुशील कुमार तीस साल पहले मुजफ्फरनगर की इंद्रा कॉलोनी में शिफ्ट हो गए थे। डिडौली में उनकी 1000 वर्ग गज जमीन में से 250 वर्ग गज पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। इसे कब्जामुक्त कराने के लिए वह अफसरों के चक्कर काट रहे थे। मुरादनगर में उनके प्लॉट पर भी कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले भी कर चुके थे शिकायत: 

वह संपूर्ण समाधान दिवस में पहले भी फरियाद कर चुके थे। प्रशासन के पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन जमीन से कब्जा नहीं हट सका था। वह जमीन का सौदा कर चुके थे लेकिन कब्जा न हटने के कारण बैनामा नहीं हो पा रहा था। लेखपाल ने शिकायत का निस्तारण हो जाने की रिपोर्ट लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed