फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Family members in Ghaziabad have alleged the murder of a young man

गाजियाबाद: युवक की हत्या का आरोप, परिजनों ने ट्रॉनिका सिटी थाने में प्रदर्शन किया; सड़क हादसे की आई थी बात

Sun, 06 Sep 2026 02:32 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 06 Sep 2026 02:32 PM IST
सार

पूजा कॉलोनी निवासी जगतराम पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा मनीष अपने दोस्त रमेश राय उर्फ लालका निवासी पूजा कॉलोनी और दो अन्य साथियों के साथ घर से गया था। शिकायत के अनुसार, उसकी गर्दन कटी हुई थी। मौके पर एक सफेद कार भी खड़ी मिली। उनके बेटे की हत्या की गई है।

विज्ञापन
Family members in Ghaziabad have alleged the murder of a young man
युवक की हत्या का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रॉनिका सिटी के भगत सिंह चौक के पास युवा की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ट्रोनिका सिटी थाने का घेराव किया। पुलिस के अधिकारियों के समझाने के बाद परिवार के लोग वापस लौट गए। युवक अपने दोस्त के बुलाने पर घर से गाड़ी में गया था। पुलिस जांच में सड़क हादसे में युवक की मौत होना सामने आया था।
विज्ञापन


पूजा कॉलोनी निवासी जगतराम पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा मनीष अपने दोस्त रमेश राय उर्फ लालका निवासी पूजा कॉलोनी और दो अन्य साथियों के साथ घर से गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। फोन पर किसी व्यक्ति ने परिजनों को सूचना दी कि उनका बेटा ट्रॉनिका सिटी के भगत सिंह चौक पर मृत पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो मनीष का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। 
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, उसकी गर्दन कटी हुई थी। मौके पर एक सफेद कार भी खड़ी मिली। उनके बेटे की हत्या की गई है। मृतक के पिता ने थाना प्रभारी से मामले में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। एसीपी लोन रामकिशन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।  आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल जा रही हैं। जांच के सामने आया है कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed