फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   family lodged missing report in Sahibabad and police found all four in vrindavan

कान्हा की दीवानी: चार किशोरी पहुंचीं वृंदावन, लड्डू गोपाल की मूर्ति साथ लेकर भागीं, परिवार पहुंचा थाने

Sat, 21 Sep 2024 10:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 21 Sep 2024 10:15 PM IST
सार

पुलिस ने चारों के परिजनों से और जानकारी देने के लिए कहा। परिजनों से पता चला कि दो सातवीं और दो आठवीं की छात्रा हैं। चारों बांके बिहारी की भक्त हैं।

विज्ञापन
family lodged missing report in Sahibabad and police found all four in vrindavan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

साहिबाबाद क्षेत्र की रहने वाली चार किशोरियों को कान्हा की ऐसी लगन लगी कि वे घर से भागकर वृंदावन पहुंच गईं। परिजनों के गुमशुदगी दर्ज कराने पर पुलिस ने तलाश की तो चारों निधिवन में मिलीं। चारों आपस में सहेलियां हैं। घर से लड्डू गोपाल की मूर्ति साथ ले गई थीं।
विज्ञापन


पुलिस ने घर से भागने वजह पूछी तो भावुक होकर बोलीं, श्री बांके बिहारी से मिलना था, मम्मी-पापा से कह-कहकर थक गईं लेकिन उन्होंने सुना नहीं तो यह रास्ता चुना। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे 15 साल उम्र की किशोरी के पिता थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी और उसकी 14-14 साल उम्र की तीन सहेलियां लापता हैं। काफी तलाश किया है, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने चारों के परिजनों से और जानकारी देने के लिए कहा। परिजनों से पता चला कि दो सातवीं और दो आठवीं की छात्रा हैं। चारों बांके बिहारी की भक्त हैं। रोज लड्डू गोपाल की पूजा करती हैं। अक्सर कहती थीं कि वृंदावन जाना है, बांके बिहारी के दर्शन करने हैं। चारों अपने साथ घर से लड्डू गोपाल की मूर्ति भी ले गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि एक-बार उन्होंने कहा था कि अगर कोई साथ नहीं जाएगा तो वह खुद ही वृंदावन चली जाएंगी। शुक्रवार को स्कूल से आने के बाद चारों लापता हुई थीं। रात तक वे लोग उन्हें खुद ढूंढते रहे। इसके बाद पुलिस को बताया। एक किशोरी मोबाइल फोन साथ ले गई थी। पुलिस ने इसकी लोकेशन का पता लगाया। यह वृंदावन में ही बांके बिहारी मंदिर के पास निधिवन की मिलीं। पुलिस की टीम वहां भेजी गई। शनिवार की दोपहर चारों वहीं पर मिलीं। पुलिस वहां से उन्हें ले आई।


घर जाने से किया इन्कार
डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि चारों किशोरियां वृंदावन में मिलीं। उनसे घर जाने के लिए कहा गया तो साफ इन्कार कर दिया। कहने लगीं कि बांके बिहारी की नगरी में ही रहना है। उन्हें काफी समझाया, तब जाकर घर वापस जाने के लिए राजी हुईं। चारों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed