फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fake drug manufacturing company raided, sealed

Ghaziabad News: नकली दवा बनाने वाली कंपनी पर छापा, सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Fake drug manufacturing company raided, sealed
बुलंदशहर। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने औषधि विभाग और स्थानीय पुलिस के साथ सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र के राजारामपुर में निरीक्षण किया। इस दौरान बिना लाइसेंस के नकली दवा बनाने वाली कंपनी संचालित मिली। दवाओं को जब्त कर टीम ने कंपनी को सील कर दिया। साथ ही दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक अनिल कुमार आनंद ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। तीनों अभियुक्तों को लेकर दिल्ली पुलिस ने राजारामपुर में एक कंपनी का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान फैक्टरी परिसर से ब्लिस्टर पैकिंग मशीन, एक डिब्बी में 85.5 ग्राम संदिग्ध अल्प्राजोलाम टैबलेट, एक पॉलीबैग में 749.5 ग्राम संदिग्ध अल्प्राजोलम टैबलेट, एक प्लास्टिक के कट्टे में 27.35 किलोग्राम स्टार्च पाउडर बरामद किया। इसके अलावा एक एल्युमीनियम फॉयल रोल, एक सफेद रंग का पीवीसी रोल, चार पारदर्शी पीवीसी रोल तथा एक एल्युमीनियम फॉयल, जिस पर मैक्सी – एमोक्सीसिलिन ट्राइहाइड्रेट कैप्सूल लिखा हुआ मिला।
विज्ञापन

मौके से बरामद समस्त सामग्री एवं फैक्टरी को क्राइम ब्रांच टीम ने सील कर दिया। साथ ही आरोपी राजीव शर्मा एवं मोहित गुप्ता के हस्ताक्षर कराकर सामग्री को कब्जे में लिया गया। बताया कि जांच के लिए दो टैबलेट एवं एक स्टार्च का नमूना लिया गया। क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed