{"_id":"6a70f9e43e93f9278d0271dd","slug":"factory-worker-dies-of-electrocution-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22246-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फैक्टरी में काम कर रहे श्रमिक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फैक्टरी में काम कर रहे श्रमिक की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थानाक्षेत्र स्थित फैक्टरी में काम कर रहे अल्वी नगर निवासी फराद (25) की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा तीन अगस्त को उस समय हुआ जब यामीन फैक्टरी में बाइक की टंकी पेंट करने कर रहे थे। साथी श्रमिक जब उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तब डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।
अल्वी नगर निवासी बबलू ने बताया कि उनका चचेरा भाई फराद अपने साले अतीक के साथ डीएलएफ स्थित एक फैक्टरी में बाइक की टंकी पेंट करने का काम करता था। रविवार दोपहर करीब 4 बजे काम करते समय फराद टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आ गया। साथी श्रमिक उसे पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। बबलू ने बताया कि फराद की तीन वर्ष पहले ही अल्वीनगर निवासी युवती नाजरीन से शादी हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह पुष्ट हो पाएगी। शुरुआती जांच में करंट लगने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले में कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।