फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Faces lit up after receiving the honor, students got inspiration to move forward

Ghaziabad News: सम्मान पाकर खिले चेहरे, विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की मिली प्रेरणा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Faces lit up after receiving the honor, students got inspiration to move forward
आईपीईएम कॉलेज में आयोजित भविष्य ज्योति समारोह में शामिल होते छात्र छात्राएं। संवाद
गाजियाबाद। साउथ साइड जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित आईपीईएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में रविवार को अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सीबीएसई, सीआईएससीई और यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 70 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले 800 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल गए।
विज्ञापन

समारोह स्थल पर सुबह से ही अभिभावकों के साथ मेधावी बच्चों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी, विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, आईएएस अधिकारी अयान जैन, बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव और उप जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अतिथियों ने मेधावियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने विद्यार्थियों से कहा कि करियर की शुरुआत में अलग तरह की कठिनाइयां आती हैं उनका डटकर सामना करना चाहिए। शुरू में मेहनत करना खलता नहीं है लेकिन इस मेहनत को आगे तक बरकरार रखना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि अपने अंदर की योग्यता को पहचाने और आगे बढ़ें। सिर्फ अपने और परिवार के बारे में नहीं, देश के हित में भी सोचें। सीडीओ अभिनव गोपाल ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने हुए कहा कि सिर्फ सरकारी नौकरी वाले ही महत्व नहीं रखते। ऐसे लोगों की जरूरत ज्यादा है जो दूसरों को भी रोजगार दें। किसी दबाव में आकर भविष्य का फैसला न करें। भले ही थोड़ा समय लगे लेकिन उसी कार्यक्षेत्र में जाएं, जहां आपको जाना चाहिए। जीवन में दोस्ती, पढ़ाई, मस्ती, खेल सभी जरूरी हैं। जीवन को भरपूर तरीके से जीयें। खुद को अवसर दें, सामाजिक दायरों में न फसें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सम्मान और अंक अंतिम मुकाम नहीं
समारोह में उपस्थित आईएएस अधिकारी अयान जैन ने विद्यार्थियों से कहा कि ये सम्मान और अंक अंतिम मुकाम नहीं है। मेहनत करते रहें और ऊंचाइयों पर पहुंचें। ऐसे बहुत सारे महान लोगों के उदाहरण हैं जिन्होंने जीवन की शुरुआत में बहुत सारी असफलताओं का सामना किया लेकिन बाद में वह सबके लिए प्रेरणा बने। उन्होंने दो लाइनें सुनाते हुए कहा कि चलो उठो कुछ करके दिखाओ, अपने अंदर की आग को जगाओ, जो खो गया उसका गम नहीं, जो पाया है, वो कम नहीं। बीएसए ओपी यादव ने सफलता निरंतर मेहनत करने से मिलता है। उप जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार पांडेय ने कहा कि खुद को जीवन की हर परिस्थिति में लड़ने के लिए तैयार करें।
विद्यार्थियों को मिले सफलता प्राप्त करने के मंत्र
समारोह के शुरुआती चरण में विद्यार्थियों को भविष्य चुनने के लिए मार्गदर्शन किया गया। भविष्य चुनने के दौरान ध्यान रखने वाली महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी गई। उन्हें सफलता प्राप्त करने के मंत्र बताए गए। प्रोफेसर आस्था ने विद्यार्थियों को असफलता के डर, नकारात्मक सोच, आलोचना और आत्म संदेह से निपटने के सुझाव दिए। उन्होंने पहल करने, कुछ हटकर सोचने असफलता से प्रेरणा लेने और और कार्य योजना बनाने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल किए और उनके सवालों के जवाब भी दिए।

आईपीईएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. गीती शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के पास अपार अवसर हैं। केवल मेहनत और लगन से वह जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। अपनी रुचि के हिसाब से करियर का चुनाव करें, दूसरों को देखकर और दबाव में आकर यह फैसला न करें। उन्होंने कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग तरह की काउंसिलिंग उपलब्ध है। विद्यार्थी कभी भी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक डॉ. सुगंधा गोयल भी मौजूद रहीं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed