{"_id":"677acbdd9252d9c470000312","slug":"extortionist-arrested-by-threatening-to-make-obscene-video-viral-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-546639-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। पति-पत्नी का अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूली करने वाले आरोपी अजय सिंह निवासी चिरंजीव विहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने तीन जनवरी को रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि अजय 2021 में निजी बैंक में कार्यरत था, वहां महिला खाता खुलवाने के लिए गई थी। तभी दोनों का परिचय हो गया और धीरे-धीरे दोनों बात करने लगे। दोनों में काफी नजदीकी हो गई थी। इसी दौरान उसने काम के लिए महिला से उनकी हार्ड डिस्क मांगी। डाटा डिलीट करके महिला ने उसको हार्ड डिस्क दे दी। तभी अजय ने डाटा रिकवर कर लिया। उसमें महिला के अपने पति के साथ कुछ अश्लील वीडियो व फोटो थे, जिनको आरोपी ने अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिया। इसके बाद उसने महिला को वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर उनसे आठ लाख रुपये एक साथ व डेढ़-डेढ़ लाख की राशि कई बार वसूली। आरोपी और रुपयों की मांग भी कर रहा था।
जब महिला ने रुपये नहीं दिए तो उसने वीडियो व फोटो महिला के पति को भेज दिए। आरोपी के खिलाफ जांच की गई तो आरोपों को पुष्टि हो गई। जांच में पता चला कि अजय के खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने समेत अन्य मामलों में कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं। इसके बाद उसको दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।