फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Exhibit on fees increase, parents pushing on photo

फीस वृद्धि पर प्रदर्शन, फोटो खींचने पर भड़के पैरेंट्स

Tue, 25 Apr 2017 11:42 PM IST
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Exhibit on fees increase, parents pushing on photo
Photography - फोटो : demo pic

वसुंधरा सेक्टर-9 के डीपीएसजी वसुंधरा स्कूल के बाहर फीस वृद्धि को लेकर मंगलवार को अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन द्वारा फोटो खींचने का महिलाओं ने जमकर विरोध किया। उन्होंने थाना इंदिरापुरम में शिकायत दी है।                 

विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर -9 स्थित डीपीएसजी वसुंधरा स्कूल के बाहर सुबह करीब 9 बजे स्कूल के मुख्य गेट पर अभिभावक फीस बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। कुछ देर बाद अभिभावक गेट के पास बैठकर नारेबाजी करने लगे। तभी स्कूल प्रबंधन की तरफ से एक व्यक्ति आया और फोटो खींचने लगा।
विज्ञापन


उसने महिलाओं की भी फोटो खींची तो उन्होंने विरोध किया। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर चोरी-छिपे फोटो खींचने और वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों का आरोप था कि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को चिन्हित करने के लिए फोटो खींच रहा था, ताकि बाद में उनके बच्चों को स्कूल में परेशान किया जा सके। वहीं इस मामले में स्कूल के प्राचार्य से संपर्क करने की कोशिश की गई तो वे नहीं मिले। एचएचओ प्रदीप त्रिपाठी ने अभिभावक को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विधायक ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात            
साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने मंगलवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। उन्होंने टीएचए में स्कूलों द्वारा की जा रहीफीस वृद्धि की शिकायत की है।


उन्होंने ज्ञापन सौंपकर स्कूलों पर नकेल कसते हुए गुजरात और तमिलनाडु की तर्ज पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं उपमुख्यमंत्री की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ फीस बढ़ोतरी के मसले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही इसमें बड़ा फैसला लिया जाएगा।            

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed