{"_id":"56f977aa4f1c1b8e1af00315","slug":"executive-meeting-on-april-2-will-be-introduced-in-the-budget-of-the-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 अप्रैल को कार्यकारिणी बैठक में पेश होगा निगम का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 अप्रैल को कार्यकारिणी बैठक में पेश होगा निगम का बजट
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
विकास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने नए वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले विकास कार्यों का खाका तैयार कर लिया है। महापौर ने दो अप्रैल को कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई है। इस बैठक में नगर निगम का बजट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यकारिणी समिति से बजट पर मुहर लगने के बाद इसे 11 अप्रैल को होने वाली बोर्ड बैठक में पेश किया जाएगा। निगम का यह बजट 500 करोड़ से ज्यादा का होगा। निगम के अकाउंट विभाग के अधिकारी बजट को अंतिम रूप दे रहे हैं। बजट से पहले निगम कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष का चुनाव भी होगा।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष चुनाव और बजट को लेकर सोमवार को मेयर कार्यालय में महापौर अशु वर्मा और नगर आयुक्त अब्दुल समद की लंबी वार्ता चली। वार्ता में कार्यकारिणी समिति और बोर्ड बैठक की तारीख तय कर बजट पास किए जाने पर मुहर लगी।
विज्ञापन
महापौर अशु वर्मा ने बताया कि 2 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली बैठक में सबसे पहले कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। समिति के 12 सदस्य मिलकर अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इसके बाद निगम के बजट पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी।
कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पद जा सकता है विपक्ष पर
कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष पद को लेकर विपक्ष एकजुट होने लगा है। सपा-बसपा और कांग्रेस मिलकर इस पद को निगम में सत्तारूढ़ दल भाजपा से छीन सकता है। बीते चुनाव में भी एकजुट हुए विपक्ष ने भाजपा को पटखनी देकर भाजपा से यह पद छीन लिया था और बसपा पार्षद आदिल मलिक को उपाध्यक्ष बना दिया गया था।
कार्यकाल खत्म होने के बाद अब दोबारा इस पद के लिए जोर आजमाइश शुरू हो गई है। हालांकि भाजपा और विपक्ष दोनों ही अभी पत्ते नहीं खोल रहे हैं।