फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Examination-in-chief of the witness concluded in the case regarding the removal of petroleum products from the HPCL terminal.

Ghaziabad News: एचपीसीएल टर्मिनल से पेट्रोलियम पदार्थ की निकासी मामले में गवाह की मुख्य परीक्षा पूरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Examination-in-chief of the witness concluded in the case regarding the removal of petroleum products from the HPCL terminal.

विज्ञापन


गाजियाबाद। मथुरा स्थित एचपीसीएल टर्मिनल से 631 किलोलीटर पेट्रोलियम पदार्थ की कथित अवैध निकासी के मामले में बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। मामले की गवाह आईओसीएल पश्चिम बंगाल स्थित डिवीजनल कार्यालय की सेल्स प्रबंधक अनुराधा मुखर्जी की मुख्य परीक्षा पूरी हो गई। विशेष न्यायाधीश भारत सिंह यादव ने अगली सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी।



सीबीआई के अनुसार, जून 2022 से जून 2024 के बीच टर्मिनल से करीब 305 बार पेट्रोलियम पदार्थ की निकासी में अनियमितता हुई। जांच एजेंसी का आरोप है कि मांगपत्रों में हाथ से बदलाव करने के साथ टर्मिनल की कंप्यूटरीकृत स्वचालित प्रणाली का दुरुपयोग किया गया। इसके जरिये निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत पेट्रोलियम पदार्थ टैंकरों से बाहर भेजा गया।
विज्ञापन




मामले में अनिमेष वर्मा, अशोक कुमार यादव, अवधेश कुमार, किताब सिंह, बल्लू, अमृतलाल गुप्ता, हरि सिंह, सुरेश चंद्र अग्रवाल और संतोष कुमार अग्रवाल समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले की सुनवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed