फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   exam electronic device with a student arrested

एप्पल वॉच से कर रहा था एसएससी परीक्षा में नकल, हुआ गिरफ्तार

Mon, 25 Apr 2016 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 25 Apr 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
exam electronic device with a student arrested
ड‌िवाइस लगाकर दे रहा था परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कनिष्ठ सहायक (सामान्य चयन) की परीक्षा में नकल कर रहे एक छात्र को गिरफ्तार किया गया। वह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कान में लगा और रिकॉर्डिंग वाली घड़ी पहनकर नकल कर रहा था।

विज्ञापन


एसओ सुबोध सक्सेना ने बताया कि आयुध निर्माणी परिसर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कनिष्ठ सहायक की परीक्षा चल रही थी। कॉलेज में 432 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। कक्ष संख्या नौ में चौबीस परीक्षार्थी थे, जिनमें एक परीक्षार्थी अपनी घड़ी कान के पास बार बार रख रहा था।
विज्ञापन


अध्यापक मुरली मनोहर जोशी ने शक होने पर उसकी तलाशी ली। कान से कुछ आवाज आ रही थी। इसकी सूचना प्रिंसिपल यतेश्वर त्यागी को दी गई। प्रिंसिपल यतेश्वर त्यागी, मजिस्ट्रेट स्टेटिक हिमांशु सिंघल व अन्य अध्यापकों ने मिलकर परीक्षार्थी की तलाशी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

exam electronic device with a student arrested
एप्पल वॉच - फोटो : अमर उजाला

परीक्षा में नकल की सूचना मिलते ही एसडीएम अतुल कुमार, जिला रोजगार सहायक अधिकारी शशिभूषण उपाध्याय और पुलिस मौके पर पहुंची। परीक्षार्थी की तलाशी के दौरान कान से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और घड़ी बरामद हुई। जिसकी मदद से वह प्रश्न पत्र हल कर रहा था।

एसओ ने बताया कि पकड़ा गया छात्र अपना नाम राजीव कुमार निवासी फुगाना गांव मुजफ्फरनगर बताया है। कोई बड़ा गैंग तो काम नहीं कर रहा है, रिपोर्ट दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है। एसडीएम अतुल कुमार का कहना है कि इसकी रिपोर्ट शासन को दी जाएगी।

ऐसे कर रहा था प्रश्न हल

युवक के हाथ में बंधी घड़ी में ऑडियो रिकार्डिंग होती थी, वह सवाल बोलकर घड़ी को कान के पास ले जाता था। कान में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगी थी। घड़ी की रिकार्डिंग सुनने के बाद दूसरी तरफ से सवाल का हल बोला जाता था। - हिमांशु सिंघल मजिस्ट्रेट स्टेटिक

परीक्षा शुरू होने के दस मिनट बाद ही परीक्षार्थी राजीव कुमार को पकड़ लिया गया। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।- यतेश्वर त्यागी प्रिंसीपल राजकीय आर्डनेंस इंटर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed