{"_id":"6a3c2fdbac35001cb0032f1c","slug":"ex-boyfriend-circulates-womans-obscene-videos-and-photos-case-registered-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20501-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पूर्व प्रेमी ने वायरल की युवती की अश्लील वीडियो-फोटो, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पूर्व प्रेमी ने वायरल की युवती की अश्लील वीडियो-फोटो, मामला दर्ज
विज्ञापन
कौशांबी। नोएडा निवासी एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी पर अश्लील वीडियो वायरल करने और इंस्टाग्राम पर उनके नाम से आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर नोएडा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कौशांबी पुलिस को 23 जून की रात हस्तांतरित कर दी है। वहीं, इंदिरापुरम क्षेत्र में एक अन्य युवती ने अंजान व्यक्ति पर कॉल करके दुष्कर्म की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार देर रात पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। कुछ समय पहले वह वैशाली सेक्टर दो में किराये के मकान में रह रही थीं। इस दौरान मुरादाबाद के बिलारी थानाक्षेत्र स्थित करसरा निवासी राजकुमार यादव से उनकी दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद दोनों का प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उनकी निजी फोटो-वीडियो रिकॉर्ड कर लीं। कुछ माह पहले वह नोएडा में रहने चली गईं। आरोप है कि युवक उन्हें वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। यहां तक कि उनके रिश्तेदारों को भी फोटो भेजी है। आरोप यह भी है कि युवक ने इंस्टाग्राम पर उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट भी की हैं। उधर, इंदिरापुरम थानाक्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जून से उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आ रही हैं। फोन पर बात करने वाला व्यक्ति उनसे गाली-गलौज करते हुए दुष्कर्म की धमकी दे रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर पर भी की।
-- -- --
दोनों प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों के नंबर भी सर्विलांस टीम ट्रेस कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी इंदिरापुरम।
विज्ञापन
-- -- -- -