फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Every building will be earthquake resistant housing development now

अब भूकंपरोधी होगी आवास विकास की हर इमारत

Fri, 15 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 15 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Every building will be earthquake resistant housing development now
भूकंप - फोटो : अमर उजाला

आवास विकास परिषद की सभी योजनाओं में अब भूकंपरोधी तकनीक से निर्माण होगा। आवास विकास परिषद ने गाजियाबाद की सभी योजना में आरसीसी शियरवॉल तकनीक से निर्माण को हरी झंडी दे दी है। गाजियाबाद के सिस्मिक जोन-4 में आने के चलते परिषद ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


शुरुआत में मंडोला विहार योजना में निर्माणाधीन आसरा-सपना और ब्रह्मपुत्र एंक्लेव के फ्लैटों के शियरवॉल तकनीक से निर्माण का निर्णय लिया गया था। लेकिन दिल्ली-एनसीआर में भूकंप का खतरा अधिक होने के चलते सभी फ्लैटों को इसी तकनीक से बनाया जाएगा।
विज्ञापन


आवास विकास के एडिशनल कमिश्नर आरपी सिंह ने बताया कि लगातार बढ़ रही भूकंप की घटनाओं के बाद परिषद के आवंटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। सभी योजनाओं में आरसीसी शियरवॉल तकनीक से निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले सिद्धार्थ विहार और मंडोला विहार योजना को लाभ
सिद्धार्थ विहार की गंगा, यमुना और हिंडन एंक्लेव में पहले ही शियरवॉल तकनीक से काम किया जा रहा है। इसके बाद मंडोला और सिद्धार्थ विहार की प्रस्तावित योजनाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। प्रस्तावित अजंतापुरम योजना में ग्रुप हाउसिंग का निर्माण शियरवॉल तकनीक से होगा।

शियरवॉल तकनीक
आरसीसी शियरवॉल तकनीक में निर्माण पूरी तरह सीमेंट कंक्रीट से होता है। इसमें ईंटों का इस्तेमाल नहीं होता।  इससे भूकंप के दौरान की सहन क्षमता ईंटों से हुए निर्माण की अपेक्षा अधिक होती है।


विशेषज्ञों का मानना है कि भूकंपरोधी इस तकनीक में निर्माण में भी समय कम लगता है। हालांकि शियरवॉल से बने मकानों के अंदर का तापमान फ्रेम स्ट्रक्चर की निर्माण के अपेक्षा डेढ़ गुना तक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed