फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Even if the power will come from storm rain

आंधी-बारिश आएगी तो बिजली भी जाएगी

Sun, 22 May 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 22 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Even if the power will come from storm rain
बारिश - फोटो : अमर उजाला

शहर को नो पावर कट जोन में शामिल तो कर लिया गया, लेकिन 24 घंटे बिजली सप्लाई का दावा सच नहीं हो रहा। गाजियाबाद की कालोनियों में अभी भी एक-दो घंटे नहीं 7-8 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। पावर कारपोरेशन का तकनीकी ढांचा अभी भी कमजोर है।

विज्ञापन


यही वजह है कि आंधी-बारिश आते ही सब-स्टेशनों और लाइनों में फाल्ट आ जाते हैं और कालोनियों में बिजली गुल हो जाती है। तारों को अंडरग्राउंड कर इन दिक्कतों से निपटा जा सकता है, लेकिन गाजियाबाद में 11 हजार या इससे कम क्षमता की लाइनों को अंडरग्राउंड करने के लिए जगह नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में अब जब-जब आंधी-बारिश आएगी तो समझो बिजली भी जाएगी। पावर कारपोरेशन ने गाजियाबाद में 33 केवी की अधिकांश लाइनों को तो अंडरग्राउंड कर दिया है, लेकिन इससे कम क्षमता वाली लाइनों को भूमिगत नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारपोरेशन के अधिकारियों की मानें तो इन्हें भूमिगत करने के लिए जगह नहीं बची है। सड़कों के दोनों ओर सीवर, पानी, गैस की लाइनें और फोन व इंटरनेट की लाइनें बिछी हुई है।

छोटी लाइनों को भूमिगत किया गया तो ओवर हेड लाइनों की अपेक्षा इनमें फाल्ट तलाशना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में 33 केवी से कम की लाइनों को फिलहाल भूमिगत नहीं किया जाएगा।

दो दिन आंधी-बारिश ने उजागर कर दी हकीकत
शहर में बीते सप्ताह दो दिन आंधी-बारिश आई तो बिजली संसाधनों की हकीकत भी उजागर हो गई। नेहरू नगर, वसुंधरा, लाइन पार, शास्त्री नगर, अवंतिका, चिरंजीव विहार समेत अधिकांश कालोनियां अंधेरे में डूब गई थी।


अधिकारी बोले
फिलहाल कम क्षमता वाली विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड नहीं किया जा रहा। भविष्य में सिर्फ उन क्षेत्रों में इन लाइनों को अंडरग्राउंड किया जा सकता है जहां बिजली चोरी ज्यादा है। ओवरहेड वायर में फाल्ट तलाशना आसान होता है। ऐसे में तार अंडरग्राउंड हुए तो फाल्ट तलाशने में ही कई घंटे लग जाएंगे। - अरविंद राजवेदी, चीफ इंजीनियर पावर कारपोरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed