{"_id":"5819fa724f1c1b5e38436ee3","slug":"even-handedness-in-sewer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला बनाने में भी गड़बड़झाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला बनाने में भी गड़बड़झाला
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 02 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। नगर निगम में घोटालों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। निर्माण विभाग ने 48 लाख के बजट से आरसीसी नाला बनाने का ठेका दिया, लेकिन ठेकेदार ने अफसरों की मिलीभगत से इसे ईंटों से ही बना डाला।
विज्ञापन
बुधवार को महापौर ने अधिशासी अभियंता एसएस चौहान को साथ लेकर औचक निरीक्षण किया तो इस गड़बड़झाले का खुलासा हुआ। मेयर ने फर्म को ब्लैक लिस्ट कर संबंधित इंजीनियर पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर संजय नगर में उखड़ चुकी सड़क का सैंपल भी मेयर ने जांच को भेजा है। यह सड़क एक माह पहले ही बनाई गई थी।
विज्ञापन
नगर निगम के निर्माण विभाग ने ठाकुरद्वारा के पास 308 मीटर लंबा नाला बनाने के लिए मई 2016 में अवस्थी कंस्ट्रक्शंस को 48 लाख में ठेका दिया था। इस नाले को आरसीसी से बनाया जाना था। कंस्ट्रक्शंस फर्म ने आरसीसी के बजाय ईंटों से नाले का निर्माण कर दिया।
विज्ञापन
कुछ दूरी तक आरसीसी नाला बनाया तो इसमें दीवार की मोटाई अनुबंध के मुताबिक नहीं की। मेयर ने नाले की फाइल तलब कर अध्ययन किया तो शर्तों का उल्लंघन मिला। महापौर ने बताया कि इस फर्म को 50 फीसदी भुगतान भी किया जा चुका है।
इसकी भी जांच कराई जा रही है। इसके बाद महापौर और निगम इंजीनियरों की टीम ने संजय नगर बी-ब्लाक में एक महीना पहले बनाई गई सड़क का भी सैंपल लिया। यहां सड़क की मोटाई तो सही मिली, लेकिन निर्माण सामग्री की गुणवत्ता संदेह के घेरे में है। इसके नमूने अब जांच को भेजे गए हैं।
आधा नाला ईंटों से और आधा आरसीसी से बनाया हुआ मिला, जबकि अनुबंध के मुताबिक पूरा आरसीसी से बनना चाहिए था। बिना अधिकारियों की अनदेखी के ऐसा नहीं हो सकता। निर्माण में धांधली करने वाली फर्म को ब्लैक लिस्ट कर संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। सड़क से ली गई सामग्री की जांच रिपोर्ट आने पर वास्तविकता पता लग पाएगी। - अशु वर्मा, महापौर ।