फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Even half of the employees are not marking attendance through mobile app

Ghaziabad News: मोबाइल एप से आधे कर्मचारी भी नहीं लगा रहे हाजिरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Even half of the employees are not marking attendance through mobile app
गाजियाबाद। नगर निगम की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए गाजियाबाद 311 एप पर कर्मचारियों की हाजिरी की व्यवस्था लागू की गई है, लेकिन आधे से ज्यादा कर्मचारी इससे कन्नी काट रहे हैं। नगर निगम के 6,124 कर्मचारियों का मोबाइल एप पर डाटा फीड है, इनमें से महज 2,515 कर्मचारी ही एप का प्रयोग कर रहे हैं। हालाकि, निगम प्रशासन की तरफ से अभी एप के जरिए हाजिरी की अनिवार्यता सख्ती से लागू नहीं की गई है, जिसका फायदा कर्मचारी उठा रहे हैं। गाजियाबाद 311 एप पर मिलेगी सफाई से लेकर पढ़ाई की सुविधा
विज्ञापन

देश के 25 बड़े नगर निगमों का अध्ययन करने के बाद तैयार किया गया गाजियाबाद 311 मोबाइल एप 11 मार्च को लांच किया गया था। दावा किया गया था कि एप की मदद से शहरवासी नगर निगम से जुड़ी 66 तरह की सेवाओं का घर बैठे लाभ उठा सकेंगे। जिन शिकायतों का समाधान होने में चार से छह दिन लगते हैं, उनका समाधान चंद घंटों में हो जाएगा। हालांकि, दो महीने में इस एप पर साढ़े सात हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। इनका निस्तारण भी तेजी से किया जा रहा है, लेकिन निगम कर्मचारियों पर निगरानी रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) आधारित हाजिरी व्यवस्था सफल होती नहीं दिख रही है। एप से हाजिरी लगाने वालों में सबसे ज्यादा लगभग 1,800 कर्मचारी नगर स्वास्थ्य विभाग के हैं। अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार का कहना है कि कोई भी नई पहल करने में कुछ चुनौतियां सामने आती हैं। एप का फायदा शहरवासियों को मिल रहा है। एप से हाजिरी लगाने वाले कर्मचारियों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ रही है।
विज्ञापन

--------
फर्जी हाजिरी को रोकना
एआई आधारित हाजिरी सिस्टम लागू करने का एक उद्देश्य हाजिरी में फर्जीवाड़े की शिकायतों को रोकना भी है। सूत्रों के अनुसार नगर निगम के नगर स्वास्थ्य विभाग में ड्यूटी पर नहीं आने के बाद भी हाजिरी रजिस्टर पर उपस्थिति दर्ज होने की काफी शिकायतें मिल रही थीं। इसका असर नगर निगम की कार्यप्रणाली और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। एआई आधारित हाजिरी सिस्टम लागू करने का एक मकसद इस तरह की शिकायतों पर अंकुश लगाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed