फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Even after being injured, the thief entered the house of a software engineer and stole jewellery worth lakhs

Ghaziabad News: घायल होने के बाद भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर घुसा चोर, लाखों के जेवर चुराए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Even after being injured, the thief entered the house of a software engineer and stole jewellery worth lakhs
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के शिप्रा सन सिटी फेज दो निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर आनंद कुमार के मकान की खिड़की का शीशा तोड़कर चोर घर में रखी नकदी व जेवरात चोरी कर ले गया। वारदात 18 मई की रात करीब आठ बजे की है। शीशा तोड़ने पर चोर लहू-लुहान भी हो गया, लेकिन इसके बाद भी उसने 25 मिनट में घर खंगालते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। सोमवार रात मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


आनंद कुमार ने बताया कि वह नोएडा स्थित निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। मूलरूप से वह प्रयागराज के रहने वाले हैं, लेकिन कई वर्षों से शिप्रा सन सिटी में परिवार के साथ रह रहे हैं। बताया कि उनके दो फ्लैट हैं। भूतल के फ्लैट पर वह पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं और प्रथम तल पर दूसरे फ्लैट में बाकी परिवार वाले रहते हैं। 18 मई की रात वह बाजार में सामान खरीदने गए थे। इसी बीच गाड़ी में दिक्कत के चलते उसे ठीक कराने लगे। करीब 8ः30 बजे जब वह वापस लौटे तब प्रथम तल के फ्लैट में पूरा सामान बिखरा पड़ा था। इस पर चोरी का पता चला और जब जांच की गई तब अलमारी में रखे करीब चार लाख रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि रात 7ः50 बजे चोर सीढ़ियों के पास बनी बालकनी से नुकीली ग्रिल पार करके ऊपर चढ़ा। इसके बाद जाली काटने की कोशिश की लेकिन असफल होने पर पड़ोस की खिड़की का शीशा तोड़ डाला। शीशा तोड़ते समय उसके हाथ में चोट भी लगी। गेट पर गार्ड और गेट नंबर पांच से सटे फ्लैट में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था की असफलता है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्जकर लिया गया है। सोसायटी के अलावा वहां पहुंचने वाले अलग-अलग मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed