फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Equipment recovered based on information provided by the accused in a cow slaughter case.

Ghaziabad News: गौकशी के आरोपी की निशानदेही से उपकरण बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Equipment recovered based on information provided by the accused in a cow slaughter case.
लोनी। बॉर्डर थाना पुलिस ने गौकशी के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी गुलफाम को पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद सामान में लकड़ी का गोलाकार गुटका, लोहे का बड़ा व छोटा दांव समेत इलेक्ट्रॉनिक कांटा शामिल हैं। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि तीन अगस्त को थाना लोनी बॉर्डर में एक लिखित शिकायत के आधार पर गौकशी करने और घटना के बाद फरार होने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में नामजद अय्यूब पहलवान, छोटी और इमरान उर्फ तोतला को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी गुलफाम निवासी नाला रोड, लक्ष्मी गार्डन की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। दबाव के चलते गुलफाम ने जनपद बागपत स्थित न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिना था।। 27 अगस्त को लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने गुलफाम को पीसीआर पर लेकर उसकी निशानदेही पर रेलवे लाइन के किनारे बंद फाटक की ओर से उक्त उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed