फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   environment

पर्यावरण संवारने को नर्सरी में तैयार हो रहे आयुर्वेदिक पौधे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
environment
\n\nपर्यावरण संवारने को नर्सरी में तैयार हो रहे आयुर्वेदिक पौधे\n\n- लोगों के बीच निःशुल्क वितरित किए जा रहे पौधे\n\n- नीम, बेल, तुलसी की पौध हो रही तैयार\n\n- टीएचए में आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठन मिलकर लगाएंगे पौधे\n\n
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। टीएचए में लगातार बढ़ते संक्रमितों की संख्या के बाद अब लोगों ने वृक्षारोपण की तैयारी  शुरू कर दी है। इसके लिए टीएचए की कई नर्सरी में आयुर्वेदिक पौधे तैयार किए जा रहे हैं। मानसून आने पर इन पौधों को सोसायटी के पार्क और पास के ग्रीन बेल्ट में लगाए जाने की तैयारी है। \n\nप्रकृति पौधशाला, वसुंधरा में हवन यज्ञ कर आयुर्वेदिक पौधे लगाए जाने का संकल्प लिया गया। पर्यावरणविद डीपी पांडेय ने कहा कि कोरोना वायरस हो या प्रदूषण सबसे बचने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह पोधशाला में पीपल, नीम व बेल के पौधे तैयार किए हुए हैं, लोग यहां से यह पौधे निःशुल्क हासिल कर सकते हैं। वहीं जया संबल शक्ति की संयोजिका जया श्रीवास्तव भी महिलाओं के बीच तुलसी के पौधे वितरित कर रही हैं ताकि लोग अपने घर के गमलों में तुलसी लगा सकें और इसके सेवन से कोरोना वायरस से बचा जा सके। जया श्रीवास्तव का कहना है कि आधुनिकता की दौर में अधिकतर घरों में विदेशी प्लांट तो मिल जाते हैं लेकिन लोग तुलसी नहीं लगा पाते। जबकि इस वायरस से बचाव को तुलसी का सेवन बहुत जरूरी है। ऐसे में वह लोगों के बीच तुलसी का वितरण कर रही हैं। इसके अलावा विभिन्न आरडब्ल्यूए भी पौधरोपण का प्लान तैयार कर रही हैं ताकि सोसायटी में हरियाली बनी रहे और प्रदूषण एवं किसी भी वायरस से बचा जा सके।\n\n--------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed