फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Entry points for business community in Delhi closed from tonight

गाजियाबाद: आज रात से दिल्ली में व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद, लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस का होगा अभ्यास

Tue, 12 Aug 2025 05:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Aug 2025 05:49 AM IST
सार

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ के काशी टोल प्लाजा से व्यावसायिक वाहनों को दिल्ली की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद के मुताबिक भोजपुर, आईएमएस डासना, आईपीईएम और यूपी गेट से भी दिल्ली की तरफ व्यावसायिक वाहन प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
Entry points for business community in Delhi closed from tonight
लाल किला - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम के अभ्यास और मुख्य कार्यक्रम के चलते दिल्ली में दो दिन व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। मंगलवार रात आठ बजे से बुधवार दोपहर 12 बजे तक एवं बृहस्पतिवार रात आठ बजे से शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक सभी तरह के व्यावसायिक वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ के काशी टोल प्लाजा से व्यावसायिक वाहनों को दिल्ली की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद के मुताबिक भोजपुर, आईएमएस डासना, आईपीईएम और यूपी गेट से भी दिल्ली की तरफ व्यावसायिक वाहन प्रवेश नहीं कर पाएंगे। बार्डर एरिया में भारी वाहन सड़क किनारे खड़े होने से जीटी रोड पर सीमापुरी बार्डर और भोपुरा बार्डर पर वाहनों का दबाव रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगी दिल्ली में कामर्शियल वाहनों की नो एंट्री
  • एनएच-नौ पर यूपी गेट, डाबर तिराहा से महाराजपुर होते हुए हल्के, मध्यम एवं भारी व्यावसायिक वाहनों को दिल्ली की तरफ प्रवेश बंद रहेगा।
  • मोहननगर से सीमापुरी होते हुए व्यावसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित।
  • भोपुरा बार्डर, सूर्यनगर, खजूरी पुस्ता मार्ग और लोनी बार्डर से भी सभी व्यावसायिक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद रहेगा।
  • डीएमई पर मेरठ स्थित काशी टोल प्लाजा से गाजियाबाद की ओर एवं भोजपुर एंट्री, आईएमएस डासना, आइपीईएम कालेज एंट्री से दिल्ली की तरफ व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
हेल्पलाइन
  • यातायात कंट्रोल रूम -9643322904
  • यातायात निरीक्षक प्रथम अजय कुमार- 9219005151
  • यातायात निरीक्षक तृतीय संतोष कुमार सिंह- 7398000808
  • यातायात निरीक्षक चतुर्थ मनोज कुमार सिंह- 8130674912
  • यातायात निरीक्षक पंचम संतोष चौहान- 7007847097
  • यातायात निरीक्षक षष्टम विनय कुमार राय- 8787066787
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed