फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Entrepreneurs troubled by waterlogging alleged negligence.

Ghaziabad News: जलभराव से परेशान उद्यमियों ने लापरवाही के आरोप लगाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs troubled by waterlogging alleged negligence.
साहिबाबाद । करहैड़ा गाँव स्थित कैशव कॉलोनी में घुसे हिंडन नदी के पानी से हुआ जलभराव । संवाद - फोटो : gbd
लोनी। जलभराव से परेशान ट्राेनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने यूपीसीडा अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने यूपीसीडा परियोजना अधिकारी से मिलकर सेक्टर डी 1 में हो रहे जलभराव की समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है। ट्रीटमेंट प्लांट पर विद्युत निगम का करीब 4,95 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। उद्यमियों का कहना है कि बिजली का बिल जमा न होने के चलते प्लांट का विद्युत कनेक्शन कटा हुआ है।
विज्ञापन

उद्यमी अरुण गुप्ता ने बताया कि सेक्टर डी-1 में करीब 40 डाईंग फैक्टरी संचालित हैं। इन डाईंग फैक्टरी से निकलने वाले केमिकल युक्त प्रदूषित पानी को फिल्टर करने के लिए छह एमएलडी एसटीपी प्लांट का संचालन किया जाता है। प्लांट के संचालन के लिए गठित एसपीवी द्वारा डाईंग फैक्टरी से करीब बीस लाख रुपये प्रतिमाह एकत्र किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि ट्रीटमेंट प्लांट का विद्युत निगम का करीब 4,95 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। बिजली का बिल जमा न होने के चलते प्लांट का विद्युत कनेक्शन कटा हुआ है। जिससे जनरेटर द्वारा प्लांट का संचालन किया जाता है। जलभराव की समस्या से परेशान उद्यमियों ने सोमवार को यूपीसीडा परियोजना अधिकारी से मिलकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। यूपीसीडा परियोजना अधिकारी शर्मिला पटेल ने उद्यमियों से स्थलीय निरीक्षण कर समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर अजय गर्ग, दीपक जैन, राकेश जैन, बाबू लाल, तलित जैन व सागर आदि समेत अन्य उद्यमी मौजूद रहें।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed