फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Entering into the house, the classmate raped, the injured girl hanged herself

Ghaziabad News: घर में घुसकर सहपाठी ने किया दुष्कर्म आहत छात्रा ने फंदा लगाकर दे दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Entering into the house, the classmate raped, the injured girl hanged herself
गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रविवार की रात 14 वर्षीय दसवीं की छात्रा ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके परिजनों का कहना है कि उसके साथ रविवार को दिन में उसके सहपाठी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। वह इससे आहत थी और गुमसुम हो गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना की रिपोर्ट छात्रा के दादा ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पोती रविवार को घर में अकेली थी। वह धौलाना क्षेत्र में अपने गांव में गए हुए थे। उनका बेटा सेना में है और ड्यूटी पर है। पोता काफी दिनों से बीमार है और उसका दिल्ली में उपचार चल रहा है। पुत्रवधू उसकी तीमारदारी में दिल्ली में ही रह रही है। दादा ने पुलिस को बताया कि वे जब शाम को लौटे तो देखा कि घर के बाहर 10-12 लोग मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि वे लोग अपने बेटे की तलाश में आए हैं।
विज्ञापन

उनका बेटा यहीं इसी घर में जाते हुए देखा गया है। छात्रा के दादा का कहना है कि वे लोग घर में घुस गए। इसके बाद पूरा घर खंगाला। उनका बेटा छत पर मिला। वे उसे साथ ले गए। पोती ने बताया कि वह उसकी क्लास में ही पढ़ता है और जबरन घर में घुसा था। इसके बाद से पोती गुमसुम थी। उसने खाना भी नहीं खाया था। उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि वह किशोर उनकी पोती को पहले से ब्लैकमेल कर रहा है। उसे अकेला पाकर घर में घुसा और दुष्कर्म कर छत के रास्ते भागने की कोशिश में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी मसूरी निमिष पाटिल का कहना है कि मामले में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


साढ़े दस बजे सोई और डेढ़ बजे लटकी मिली
छात्रा के दादा का कहना है कि करीब साढ़े दस बजे वह पोती के कमरे में गए तो वह सोई हुई थी। देर रात करीब डेढ़ बजे आंधी आई तो मुम्टी का दरवाजा आवाज करने लगे। उसे वह बंद करने गए। नीचे आते हुए उन्होंने पोती के कमरे की लाइट जली देख अंदर जाकर देखा तो वह फंदे से लटकी मिली। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।

छात्रा ने मां को हथेली पर कट मारने के भेजे थे फोटो

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा ने किशोर के जाने के बाद चाकू से हथेली पर कट मारने के फोटो लेकर अपनी मां को भेजे थे। लेकिन उसकी मां ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अगर वह गंभीरता से लेकर इसकी सूचना अपने ससुर या अन्य किसी को दे देतीं तो छात्रा की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed