फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Engineer cheated of Rs 28.90 lakh on the pretext of investing in offline share trading

Ghaziabad News: ऑफलाइन शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर इंजीनियर से ठगे 28.90 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Engineer cheated of Rs 28.90 lakh on the pretext of investing in offline share trading
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। ऑफलाइन शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर ब्रोकर ने सिविल इंजीनियर ऋषिपाल निवासी राजेंद्र नगर से 28.90 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। पीड़ित को 10 हजार रुपये में 10 लाख रुपये तक के शेयर खरीदकर बेचने पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

साहिबाबाद के राजेंद्रनगर में आस्था अपार्टमेंट निवासी सिविल इंजीनियर ऋषिपाल ने बताया कि जनवरी में उन्हें एक कॉल आया, काल करने वाले ने बताया कि ऑफलाइन शेयर बाजार में मोटा मुनाफा है। कॉलर ने एक ब्रोकर बताकर अपने साथी साइबर ठग का नंबर दिया, जहां ऑफलाइन शेयर बाजार के बारे में जानकारी दी गई। ब्रोकर ने दबाव बनाकर उनका ऑफलाइन ट्रेडिंग खाता खोलकर स्क्रीन शॉट व्हाट्सएप पर भेजा। बताया गया कि वह 10 हजार रुपये में दस लाख रुपये तक के शेयर खरीद सकते हैं। शुरुआती निवेश में 10.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

इस पर ब्रोकर ने नुकसान पूरा करने और मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। उसके बाद 2.77 लाख रुपये का लाभ भी कराया। घाटा और मुनाफा मात्र कागजों में दर्शाया। जांच करने पर पता चला कि उनके खाते में लाभ के रुपये भी नहीं भेजे गए। पीड़ित ने बताया कि अगले दिन शेयर खरीदने के नाम पर साइबर ठग एडवांस ढाई प्रतिशत धनराशि अपने खातों में बंधक कर लेते थे। सिविल इंजीनियर ऋषिपाल ने बताया कि ऑफलाइन शेयर ट्रेडिंग में साइबर ठगों ने 28.90 लाख रुपये ठग लिए। वहीं एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर प्राप्त हुई है, मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। ठगी गई धनराशि फ्रीज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद भी पैसे मांग रहा ब्रोकर

ऑफलाइन शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 28.90 लाख रुपये ठगने के बाद भी ब्रोकर मुनाफे का झांसा दे रहे हैं। पीड़ित ने ऑफलाइन शेयर ट्रेडिंग की बाबत जानकारी की तो उन्हें साइबर ठगों के जाल में फंसने का अंदेशा हुआ। पीड़ित ने शुक्रवार को साइबर थाने में साइबर ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ऋषिपाल ने बताया कि इसके बावजूद भी ब्रोकर उनसे लगातार साढ़े आठ लाख रुपये निवेश करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed