{"_id":"6af4c4d93ba0b0767a0c7080","slug":"energy-corporation-begins-work-to-prevent-electrical-accidents-at-chhath-ghats-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26577-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: छठ घाटों पर बिजली हादसे रोकने के लिए ऊर्जा निगम ने शुरू किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: छठ घाटों पर बिजली हादसे रोकने के लिए ऊर्जा निगम ने शुरू किया काम
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। छठ पूजा के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ऊर्जा निगम ने बिजली से होने वाले हादसों को रोकने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में 80 छोटे-बड़े छठ घाटों पर विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बिजली विभाग की टीमें घाटों और उनके आसपास लगे बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों, झूलते तारों, खुले जंक्शन बॉक्स और क्षतिग्रस्त बिजली केबल की जांच करेंगी। हिंडन नदी के आसपास बिजली के तारों को पानी से दूर रखने के इंतजाम भी किए जाएंगे।
छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु सुबह और शाम अर्घ्य देने के लिए पानी में उतरते हैं। इस दौरान घाटों पर अस्थायी रोशनी, सजावट और अन्य विद्युत उपकरण भी लगाए जाते हैं। ऐसे में बिजली के तारों का पानी के संपर्क में आना या खुले तारों से करंट फैलने का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए विद्युत निगम की टीमें पूजा से पहले घाटों का निरीक्षण करेंगी। जहां तार नीचे लटकते मिलेंगे, उन्हें सुरक्षित ऊंचाई पर किया जाएगा। खुले जंक्शन बॉक्स बंद कराने और खराब केबल बदला जाएगा। ऊर्जा निगम जोन तीन मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि जोन तीन में आने वाले करीब 35 घाटों पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। साथ ही हिंडन छठ घाट पर विशेष निगरानी के लिए ऊर्जा निगम की तीन टीमें तैनात रहेंगी।
विज्ञापन