{"_id":"575d99844f1c1b7d3f11b9c3","slug":"encroachments-and-broken-roads-were-open-for-future-smart-city-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण और टूटी सड़कें खोल रहीं भावी स्मार्ट सिटी की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण और टूटी सड़कें खोल रहीं भावी स्मार्ट सिटी की पोल
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खराब सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मुख्य बाजारों में हो रहा अतिक्रमण और सड़कों के गड्ढे भावी स्मार्ट सिटी की पोल खोल रहे हैं। हाईवे से लेकर शहर की मुख्य सड़कें तक गड्ढों से मुक्त नहीं हैं। ठीक इसी प्रकार शहर के सभी प्रमुख बाजार अतिक्रमण की चपेट में हैं।
विज्ञापन
गाजियाबाद में मात्र चंद घंटों के लिए आए केंद्रीय रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने भी यहां के अतिक्रमण और गड्ढायुक्त सड़कों को लेकर स्थानीय प्रशासन पर कटाक्ष किया था।
विज्ञापन
गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी में शामिल कराने की कवायद में शासन-प्रशासन जुटा हुआ है।
नगर निगम अधिकारी इसके लिए लाखों-करोड़ों रुपये विभिन्न कंसलटेंट फर्मों और योजनाओं पर फूंक रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि इस भावी स्मार्ट सिटी में अभी सड़कें तक ठीक नहीं हो सकी हैं। रक्षामंत्री ने मेयर अशु वर्मा से अपील की थी कि वह इन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करें।
विज्ञापन