फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Encroachment began on FSS Road in Indirapuram as soon as the road was constructed.

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में एफएसएस रोड पर सड़क बनने के साथ ही शुरू हुआ अतिक्रमण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Encroachment began on FSS Road in Indirapuram as soon as the road was constructed.
इंदिरापुरम स्थित एफएसएस रोड पर खड़ी गाड़ियां। संवाद
इंदिरापुरम। न्यायखंड एक स्थित एफएसएस रोड पर लंबे समय से चली आ रही टूटी सड़क, गड्ढों और सीवर ओवरफ्लो की समस्या के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों को राहत मिल गई है। वहीं सड़क बनना शुरू होते ही अतिक्रमण होने की वजह एक नई चिंता खड़ी हो गई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस बार सड़क पर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


एफएसएस रोड पर बसी चार हाउसिंग सोसायटियों के 25 हजार से अधिक निवासी पिछले वर्ष नवंबर से खराब सड़क, जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान थे। लगातार शिकायतों के बाद अब सड़क निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिससे यातायात और आवागमन में सुधार की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

सुपरटेक आइकॉन सोसायटी निवासी आशीष तोमर ने बताया कि पहले भी अस्थायी कब्जा और अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई थी। वर्तमान में सड़क पर केवल रोड़ी ही डाली गई है। इसके बाद ही लोगों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। सभी चार सोसायटियों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और निवासियों ने बैठक कर सड़क निर्माण पूरा होते ही अतिक्रमण के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करने की बात कही है। उन्होंने नगर निगम और प्रशासन से नियमित निगरानी कर अवैध कब्जे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed