फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Encounter with murderers, one criminal injured

Ghaziabad News: हत्यारोपियों से मुठभेड़, एक बदमाश घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Encounter with murderers, one criminal injured
मुरादनगर। मुरादनगर पुलिस ने तीन दिनों के अंतराल में दो युवकों की हत्या करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक हत्यारोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। गिरफ्तार बदमाशों ने 27 नवंबर को अपने साथी मजदूर अनिल को नशीला पदार्थ देकर पहले बेहोश किया। उसके बाद ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों ने अनिल के दोनों हाथों की दसों अंगुलियां भी काटकर गंगनहर में फेंक दीं थीं। 30 नवंबर को अपने परिचित ट्रक क्लीनर की हत्या लूट करने के इरादे से की थी। बदमाशों से तमंचा और चाकू बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि गंगनहर लोहे के पुल के पास पुलिस चेकिंग के दौरान दो युवकों ने पुलिस टीम पर फायर कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल ने अपना नाम हरीश त्यागी (45) निवासी गोविंदपुरी थाना मोदीनगर बताया। भागने की फिराक में उसके साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम संदीप कुमार (30) निवासी बृज बिहार कालोनी थाना मुरादनगर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि घायल हरीश त्यागी ने बताया कि दो माह पूर्व उसकी लेबर चौक पर अपने साथी मजदूर अनिल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। 31 अक्तूबर को अनिल को वह गंगनहर के नजदीक मछली पकड़ने और शराब पीने के बहाने से ले गया। शराब में उसे पहले नशीली टेबलेट दी। बेहोश होने पर दोनों ने अनिल के सिर में ईंट से प्रहार कर सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके दोनों हाथों की दसों अंगुलियां काटकर गंगनहर में फेंक दी और शव झाड़ियों में छिपा दिया। पूछताछ में बताया कि दोनों ने अपने परिचित ट्रक क्लीनर मुकेश के साथ लूटपाट करने के इरादे से सिर में पत्थर मारकर हिसाली सूर्य विहार में हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed