फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Encounter with chain snatcher; injured after being shot in the leg

Ghaziabad News: चेन झपटमार से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Encounter with chain snatcher; injured after being shot in the leg
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम पुलिस ने हिंडन बैराज लोहे के पुल के पास मुठभेड़ के बाद दो झपटमारों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती का कराया गया। दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। पुलिस की आरोपी की तलाश कर रही है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान चल रहा है। मंगलवार रात पुलिस कनावनी पुस्ता रोड पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय पुलिस ने सामने से आ रही बिना नंबर प्लेट की तेज रफ्तार बाइक को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर बाइक सवार वापस घूमने लगा तो उसकी बाइक फिसल गई। आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आशु खान निवासी नंदनगरी दिल्ली बताया है। उसने अपने साथी लईक के साथ दिल्ली, गाजियाबाद और एनसीआर में चेन स्नैचिंग की वारदात करने की बात कबूल की है। आरोपी पर 20 मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। कुछ दिन पहले इंदिरापुरम क्षेत्र में भी दोनों ने स्नैचिंग की घटनाएं की थीं। आरोपी से 315 बोर का तमंचा, बिना नंबर प्लेट की बाइक आदि सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed