फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   encounter in ghaziyabad

मोदीनगर फाइनल एक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
encounter in ghaziyabad
जेई से चौथ वसूलने आए बदमाश जाल में फंसे, मुठभेड़ में गोली लगी
विज्ञापन

मोदीनगर। नीरज बवाना गैंग के बदमाश बताकर सिंचाई विभाग के जेई से सात लाख की चौथ वसूलने आए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। उक्त मामले में पीड़ित जेई की सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का जाल बिछाया था। पीड़ित को नकली नोटों की गड्डियों से भरा बैग लेकर भेजा गया। बदमाश जैसे ही बैग लेकर जाने लगे तो पुलिस ने घेराबंदी कर दी। जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी।
देव विहार, सीकरी कलां निवासी सूरजपाल सिंह सिंचाई विभाग में जेई हैं। उनकी तैनाती हापुड़ में है। गत 15 नवंबर की सुबह करीब छह बजे बदमाशों ने उन्हें फोन कर सात लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रकम न देने पर कोलकाता में नौकरी कर रहे बेटे को मौत के घाट उतारने की धमकी दी गई। इसके बाद बदमाश लगातार सूरजपाल पर नजर रखे हुए थे। बदमाशों ने यह धमकी भी दी कि अगर पुलिस को बताया तो अंजाम भुगतना होगा। सूचना पर पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढे़ ग्यारह बजे जेई सूरजपाल सिंह ने पुलिस को सारा घटनाक्रम बताया। साथ ही कहा कि बदमाश खुद को नीरज बवाना गैंग से बता रहे हैं। उन्होंने सीत लाख रुपये लेकर उन्हें काजमपुर मोड़ पर बुलाया है।
विज्ञापन

सादा कपड़ों में झाड़ियों में छिप गई पुुलिस
एसपी देहात ने बताया कि एसएचओ जितेंद्र यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर बदमाशों को दबोचने का प्लान तैयार किया गया। ऊपर नीचे असली नोट लगाकर तथा बीच में कागज रखकर नकली नोटों की गड्डियां बनाई गईं। पुलिसकर्मियों को सादा कपड़ों में झाड़ियों में छिपा दिया गया। सूरजपाल सिंह अपनी कार से बदमाशों से द्वारा बताई गई जगह पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ बजे बैग लेकर जाने लगे बदमाश, पुलिस ने घेरे
बाइक सवार दो बदमाश रात करीब डेढ़ बजे आए और सूरजपाल से नोटों से भरा बैग ले लिया। बदमाश जैसे ही जाने लगे तो पुलिस ने घेर लिया। इस परर बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग की दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों की पहचान रवि शर्मा निवासी तिबड़ा मार्ग कृष्ण कुंज मोदीनगर और आकाश निवासी आसना मडराक (अलीगढ़) केरूप में हुई। उनकेकब्जे से दो तमंचे, पांच कारतूस, तीन मोबाइल, बाइक व नकली नोटों की 10 गड्डियां बरामद हुई हैं।
बदमाशों ने कई बार बदली लोकेशन
जेई से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल नंबर पुलिस ने सर्विलांस पर लगा दिए थे। बदमाश बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। इतना ही नहीं, जेई से रंगदारी की रकम वसूलने के लिए पहले भोजपुर बुलाया और फिर अचानक जगह बदलकर काजमपुर मोड़ के पास बुलाया।

नीरज बवाना गैंग का बदमाश बताकर मांगते थे रंगदारी
पुलिस का कहना है कि रवि का अभी तक कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। हालांकि, आकाश के खिलाफ अलीगढ़ में कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों बदमाश खुद को नीरज बवाना गैंग का बदमाश बताकर रंगदारी वसूलते थे। नीरज बवाना गैंग से दोनों का कनोक्शन है या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed