फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Employees accused of embezzlement of Rs 4.17 lakh

Ghaziabad News: एटीएम में नकदी डालने पहुंचे कर्मचारियों पर 4.17 लाख रुपये के गबन का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Employees accused of embezzlement of Rs 4.17 lakh
इंदिरापुरम। नोएडा स्थित हिताची कैश मेनेजमेंट सर्विसेज प्रा. लि. शाखा के दो कर्मचारी यश जैन और मन्नू पर कंपनी के 4.17 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है। यह आरोप कंपनी की शाखा पर तैनात प्रबंधक विधिक एवं सुरक्षा महक गुप्ता ने लगाते हुए दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों दो अप्रैल को एटीएम में कैश भरने गए थे। तभी उन्होंने 4.17 लाख रुपये अपने पास रख लिए और रजिस्टर में गलत जानकारी दर्ज की। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में महक गुप्ता ने बताया कि उनकी कंपनी बैंकों के एटीएम में कैश भरने का काम करती है। कंपनी में पूर्वी दिल्ली के मौजपुर के मोहनपुरी स्थित युधिष्ठर गली निवासी यश जैन और लोनी के संगम विहार कॉलोनी निवासी मन्नू कैश ले जाकर भरने का काम करते हैं। बताया कि दो अप्रैल को दोनों 12 एटीएम में नकदी भरने के लिए 10 लाख रुपये लेकर कंपनी से निकले थे। काम पूरा करने के बाद दोनों ने रजिस्टर में पूरे 10 लाख रुपये जमा करने की जानकारी रजिस्टर में दर्ज कर दी और घर चले गए। बताया कि पांच अप्रैल को दोबारा उन्हीं एटीएम में रुपये डालने के लिए दूसरे कर्मचारी अभिषेक और राहुल को भेजा गया था। जब दोनों ने हिसाब किया तब 4.17 लाख रुपये का हिसाब गड़बड़ था। इसके अलावा एक बैंक के एटीएम में एक लाख रुपये डाले जाने थे, लेकिन उसमें कैश नहीं डाला गया और कोडिंग में 11 लाख रुपये कैश भरने की जानकारी दी रजिस्टर में दर्ज की गई थी। इसके बाद जब यश और मन्नू के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि दोनों दो अप्रैल के बाद से ड्यूटी पर ही नहीं पहुंचे। महक गुप्ता ने बताया कि एटीएम में नकदी भरने के दौरान कर्मचारी के मोबाइल पर ही ओटीपी आते हैं, इसके जरिये ही एटीएम का कैश बॉक्स खोला जा सकता है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, दोनों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed