फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ... Emphasis on suppressing the noise of uproar scams

हंगामे पर जोर...दबा घोटालों का शोर

Sat, 23 Apr 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 23 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
... Emphasis on suppressing the noise of uproar scams
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
 नगर निगम की बोर्ड बैठक शुक्रवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। पहले पार्षद पति की एंट्री पर रोक लगाने को लेकर दो महिला पार्षद आपस में भिड़ गईं तो थोड़ी देर बाद अवंतिका कालोनी को लेकर पार्षद दो धड़ों में बंट गए।
विज्ञापन


पार्षद अनिल स्वामी के सदन में मौजूद कर्मचारियों की उपस्थिति पर सवाल उठाने से हंगामा बढ़ गया। विरोध कर कर्मचारी धरने पर बैठ गए, दूसरी तरफ पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। दो घंटे बाद ही महापौर को बैठक स्थगित करनी पड़ी। इस ‘प्री-प्लान’ हंगामे में शहर के विकास के प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो सकी।
विज्ञापन


दो दिवसीय बैठक के पहले दिन विकास प्रस्तावों और वार्डों की समस्याओं पर चर्चा होनी थी। शुरूआत में ही वार्ड-3 की पार्षद बाला यादव ने पति बादल यादव की सदन में एंट्री न होने पर विरोध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भाजपा पार्षद लवली कौर ने विरोध किया तो दोनों में जमकर विवाद हुआ। अन्य पार्षदों को बीच-बचाव करना पड़ा। करीब 11:20 बजे महापौर ने बैठक की कार्यवाही शुरू कराई तो पार्षद राजेंद्र त्यागी ने अवंतिका कालोनी के टेकओवर का मुद्दा उठा दिया। इस प्रकरण पर पार्षद दो धड़ों में बंट गए और फिर हंगामा हो गया।

कुछ देर बाद ही पार्षद अनिल स्वामी ने पार्षद पतियों की तरह सदन में सिर्फ अधिकृत अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रवेश देने की बात कही। इस पर नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर चले जाने को कह दिया।

यहीं से बात बिगड़ गई। पार्षदों पर अपमान करने का आरोप लगाकर निगम कर्मचारी यूनियन, वाहन चालक यूनियन और सफाई कर्मचारी यूनियन ने हंगामा कर पार्षदों का विरोध शुरू कर दिया। यूनियन पदाधिकारी कर्मचारियों को भी बाहर ले गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

इस पर पार्षदों का गुस्सा भी भड़क गया। पार्षद राजेंद्र त्यागी, अनिल स्वामी, नरेश जाटव समेत अधिकांश ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। महापौर और नगर आयुक्त ने समझाने का प्रयास किया।

पार्षद न मानें तो महापौर अशु वर्मा ने करीब एक बजे बैठक शनिवार तक स्थगित किए जाने की घोषणा दी। पार्षदों का आरोप है कि अफसरों ने बैठक को स्थगित कराने के लिए पहले से ही कर्मचारियों को सभागार बुला रखा था।

सदन में काम का बहिष्कार किया
इस प्रकरण के बाद निगम कर्मचारी संघ, वाहन चालक संघ, सफाई कर्मचारी यूनियन और स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने शनिवार को भी निगम सदन में काम का बहिष्कार करने की घोषणा की है। पदाधिकारियों का आरोप है कि पार्षद उनके वेतन बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं।

सीनियर पार्षद का हुआ सम्मान
सदन में सबसे सीनियर और 25 साल से लगातार चुनकर आने वाले पार्षद अनिल स्वामी का सम्मान किया गया। पार्षद मुकेश त्यागी ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया।

हिंडन पुल पर लगेगा 300 फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज
पार्षद आदिल मलिक के प्रस्ताव पर हिंडन पुल के पास 300 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने पर निगम सदन ने मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में अभी तक करीब 290 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया गया है। गाजियाबाद में इससे ऊंचा ध्वज लगाया जाएगा। प्रतिदिन इसे नियमों के मुताबिक उतारा और फहराया जाएगा।


निगम सदन में शुक्रवार को हुआ हंगामा दुर्भाग्यपूर्ण है। पद की गरिमा के मुताबिक नगर आयुक्त को कर्मचारियों से नहीं कहना चाहिए था कि वह सदन से बाहर चले जाएं। हमने सिर्फ इतना कहा था कि सदन में नियमावली के अनुसार ही लोगों को प्रवेश दिया जाए।  - अनिल स्वामी, सीनियर पार्षद

निगम अधिकारियों को डर था कि बैठक में उनके घोटालों पर विरोध होगा। इसलिए उन्होंने षड़यंत्र के तहत कर्मचारियों को भड़काकर बैठक को निरस्त करा दिया। कर्मचारियों को समझाएंगे कि अधिकारियों का मोहरा न बनें।  - राजेंद्र त्यागी, भाजपा पार्षद

बैठक में हंगामा होना दुर्भाग्यपूर्ण रहा। इसको रोकने के लिए प्रयास किए गए। पार्षदों और कर्मचारियों को समझाया गया। अब शनिवार को बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। - अब्दुल समद, नगर आयुक्त

कुछ मुद्दों को लेकर विवाद बढ़ गया। शनिवार को बैठक का सफल संचालन कर विकास प्रस्तावों और बजट पर चर्चा की जाएगी। सदन में बाहरी लोगों और पार्षद पतियों के आने पर रोक लागू रहेगी। - अशु वर्मा, महापौर
.
पार्षद-अफसरों की कमेटी करेगी अधूरे कार्यों का आकलन
- महापौर ने गठित की असेसमेंट कमेटी

गाजियाबाद। अवंतिका कालोनी को गुपचुप टेकओवर करने के मामले में अब पार्षद और अफसरों की संयुक्त कमेटी अधूरे कार्यों का आकलन करेगी। महापौर ने इस असेसमेंट कमेटी में स्थानीय पार्षद वीरेंद्र सिंह, निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर, जलकल अभियंता, उद्यान प्रभारी, प्रकाश प्रभारी, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी और एक पीडब्ल्यूडी इंजीनियर व राजस्व अधिकारी को शामिल किया है।

यह कमेटी कालोनी में जाकर निरीक्षण करेगी और काम पूरे कराने पर आने वाले खर्च का एस्टिमेट तैयार करेगी। रिपोर्ट महापौर को सौंपी जाएगी। उधर, नगर आयुक्त ने सदन में बताया कि कालोनी को शर्तों के साथ टेकओवर किया गया है। अधूरे काम बिल्डर को पूरे कराने होंगे। पार्क, सड़कें मानचित्र के मुताबिक देने होंगे। कालोनी में सिर्फ सड़क, सीवर, बिजली, पानी की मेंटेनेंस वर्क टेकओवर किया गया है।

सपा पार्षद के बेतुके बोल, महिला पार्षदों ने घेरा  
 बैठक में महिला पार्षदों के साथ उनके पतियों के आने का मामला उठा तो सपा पार्षद मनीराम यादव की जुबान फिसल गई। उन्होंने महिला पार्षदों पर अशोभनीय टिप्प्णी कर दी। इस पर महिला पार्षदों ने एकजुट होकर सपा पार्षद को घेर लिया। अन्य पार्षदों ने किसी तरह मामला शांत कराया। 


निगम कर्मचारियों में सदन में नहीं की सफाई
पार्षदों के रवैये से गुस्साए निगम कर्मचारियों ने सदन सभागार में सफाई नहीं की। पानी की बोतलें, खाने की झूठी प्लेटें सभागार में ही फैली हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि शनिवार को भी वे सदन में सफाई नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed