{"_id":"58026d934f1c1b691a28e7c9","slug":"elevated-road-will-form-the-sides-of-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसुंधरा से यूपी गेट तक एलिवेटेड रोड के नीचे बनेगी एक और सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसुंधरा से यूपी गेट तक एलिवेटेड रोड के नीचे बनेगी एक और सड़क
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के समानांतर एक और सड़क बनेगी। यह सड़क वसुंधरा में एलिवेटेड रोड से नीचे उतर कर शुरू होगी जो एलिवेटेड रोड के साथ-साथ यूपी गेट के पास एनएच-24 तक जाएगी। इस सड़क से गाजियाबाद, टीएचए और नोएडा के बीच की दूरी काफी घट जाएगी। अप्रैल में एलिवेटेड रोड के साथ ही तीन लेन की यह सड़क भी तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन से यूपी गेट के बीच एलिवेटेड रोड पर सिर्फ वसुंधरा में चढने और उतरने के रास्ते होंगे। एलिवेटेड रोड का निर्माण दिल्ली को गाजियाबाद से जोड़ने के मकसद से पिछले साल शुरू हुुआ था।
विज्ञापन
जीडीए को लगा कि एलिवेटेड रोड का लाभ गाजियाबाद से टीएचए और नोएडा आने-जाने वालों को भी मिले इसलिए यह समानांतर सड़क बनाने का निर्णय लिया गया। राजनगर एक्सटेंशन से यूपी गेट जाने के रास्ते वसुंधरा में एलिवेटेड रोड से जो सड़क नीचे उतरेगी वह हिंडन नहर के किनारे इंदिरापुरम होते हुए एनएच-24 से मिलेगी।
विज्ञापन
गाजियाबाद से वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, इंदिरापुरम और नोएडा के बीच लोग आधी दूरी एलिवेटेड रोड से और बाकी दूरी इस सड़क से तय कर पाएंगे। टीएचए और नोएडा से गाजियाबाद जाने वाले लोग वसुंधरा के बुद्ध चौक पर एलिवेटेड रोड पर चढ पाएंगे। जीडीए के अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
सड़क को एलिवेटेड रोड से जोड़ने का काम भी शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। अप्रैल में यह सड़क एलिवेटेड रोड के साथ ही चालू हो जाएगी।चक्रेश जैन ने बताया कि कनावनी पुलिया पर पहले रोटरी (गोल चक्कर) का डिजाइन पूरी तरह गोल था लेकिन अब इसे अंडाकार आकार में कर दिया गया है।
एलिवेटेड रोड पर वसुंधरा में चढ़ने-उतरने के रास्ते को देखते हुए डिजाइन में चेंज लाया गया है। इसके लिए कनावनी पुलिया के पास ही हिंडन पर चार लेन का पुल बनाया जाएगा। साढे़ सोलह लाख की लागत से 290 मीटर की दूरी में रोटरी तैयार होगी। इस रोटरी से कनावनी पुलिया पर जाम का कोई संकट नहीं रहेगा।
ट्रेन के ऊपर से गुजरेगी एलिवेटेड रोड
हिंडन ब्रिज पर एलिवेटेड रोड मेट्रो के ऊपर से गुजरने के बाद आधा किलोमीटर आगे चलकर ट्रेन के ऊपर से गुजरेगी। खास बात यह भी है कि रेल लाइन के ऊपर पुल रेलवे नहीं बल्कि जीडीए बनाएगा। रेलवे ने जीडीए द्वारा बनाए गए पुल के नक्शे को पास कर दिया है।
चक्रेश जैन ने बताया कि 9.6 किलोमीटर की दूरी में बन रही एलिवेटेड रोड का आधा निर्माण हो चुका है। साढे चार किलोमीटर की दूरी में रोड बनकर तैयार है। 228 पिलर में 221 पिलर बनाए जा चुके हैं। 227 स्पैन में 109 स्पैन तैयार हो चुका है। जैन ने दावा किया कि 1147 करोड़ की लागत से बन रही यह रोड अप्रैल 17 में हर हाल में दौड़ेगी।