फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elevated Road, the new identity will Ghaziabad

एलिवेटेड रोड देगी गाजियाबाद को नई पहचान

Sat, 24 Dec 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 24 Dec 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Elevated Road, the new identity will Ghaziabad
रोड - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

विकास के पथ पर दौड़ते गाजियाबाद में यह साल एक नया अध्याय जोड़ेगा। जीडीए के कई प्रोजेक्ट शहर को नई रफ्तार देंगे। दिलशाद गार्डन-नया बस अड्डा मेट्रो एनसीआर को गाजियाबादियों के और करीब ले आएगी। सिंगल पिलर पर दौड़ने वाली सूबे की पहली एलिवेटेड रोड जाम के झाम को खत्म करने के साथ ही शहर की पहचान भी बनेगी।

अधर में लटकी आवासीय योजनाओं में लोगों का आशियाने का सपना पूरा होगा। नगर निगम विदेशों की तर्ज पर हर घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू करेगा। वार्डों को चमकाने के लिए विशेष मुहिम चलेगी।
विज्ञापन


दौड़ेगी दिलशाद गार्डन टू नया बस अड्डा मेट्रो
2017 में लोगों को दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो का तोहफा मिल जाएगा। 9.41 किलोमीटर की दूरी में 15 दिसंबर 2015 से मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। जीडीए ने सितंबर 17 में मेट्रो दौड़ाने की घोषणा की है। 2210 करोड़ की लागत के इस प्रोजेक्ट का 60 प्रतिशत काम हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा के बीच आठ स्टेशन होंगे और यह दूरी 45 मिनट में तय की जा सकेगी। मेट्रो की सवारी  गाजियाबाद और दिल्ली की दूरी घटा देगी।      

एलिवेटेड रोड पर अप्रैल से भरिए फर्राटा
राजनगर एक्सटेंशन से यूपी गेट तक निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड का अप्रैल 17 में दौड़ना तय है। 1147 करोड़ की लागत से यह रोड दो नवंबर 2014 में बननी शुरू हुई थी। रोड का अब तक 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। यह रोड दिल्ली को गाजियाबाद के काफी लाभ देगी।

लोग राजनगर एक्सटेंशन से यूपी गेट तक 10.30 किलोमीटर की दूरी महज दस मिनट में तय करेंगे। सड़क सिग्नल फ्री होगी। वसुंधरा में इस रोड पर चढ़ने और उतरने के लिए एप्रोच रोड होगी। खास बात यह भी है कि सिंगल पिलर पर बनने वाली यह प्रदेश की पहली सड़क होगी।     

दूर होगी पजेशन की टेंशन, मिलेगा आशियाना
जीडीए और आवास विकास परिषद द्वारा कुछ वर्षों से निर्माणाधीन आवासीय योजनाओं में हजारों लोगों को 2017 में पजेशन मिल जाएगा। आवास विकास परिषद की सिद्धार्थ विहार में निर्माणाधीन ब्रह्मपुत्र एंकलेव में दो हजार, गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में 1500, लोनी-मंडोली स्थित आसरा सपना में चार हजार आवंटियों को उनके फ्लैट की चाभी मार्च 2017 तक थमा दी जाएगी।

पुराने बस अड्डे के पास निर्माणाधीन चंद्रशिला अपार्टमेंट भी अक्तूबर तक तैयार हो जाएगी। इसमें 112 फ्लैट हैं। जीडीए की इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना में 1048 समाजवादी फ्लैट्स की भी नवंबर 2017 तक आवंटियों को सौंप दी जाएगी।    
 
बदलेगी शहर की शक्ल     
एनएच-24 को एनएच-58 को जोड़ने वाली नई लिंक रोड दिसंबर से चालू हो गई है। इस रोड से जीटी रोड पर उतरने वाले ट्रैफिक को देखते हुए जीडीए मेरठ तिराहे पर 35 करोड़ की लागत से रोटरी व ग्रेड सेपरेटर का निर्माण अप्रैल 2017 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। मेरठ तिराहे पर एम्स रोटरी की तर्ज पर रोटरी बनेगी। इससे गाजियाबाद से मेरठ, नोएडा, दिल्ली की तरफ जाने में किसी जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। वहीं हिंडन बैराज रोड, साहिबाबाद और मोहन नगर में तीन अंडरपास 2017 में उपलब्ध होगा।
..
नगर निगम वार्डों में कराएगा विकास
शहर के 80 वार्डों में नगर निगम टूटी सड़कों, गलियों और नाले-नालियों का निर्माण कराएगा। हर वार्ड में 50 से 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यानी शहर में करीब 50 करोड़ के बजट से विकास की बयार बहेगी। निगम ने इन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब वर्क आर्डर जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी। जनवरी महीने से वार्डों में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।

दो स्कूलों की सौगात देगा निगम
लड़कियों की शिक्षा के लिए नगर निगम शहर में पांच स्कूल संचालित कर रहा है। वर्ष 2017 में नगर निगम इन स्कूलों की ब्रांच पांच से बढ़ाकर सात करने की तैयारी कर रहा है। भोपुरा और हिंडन विहार क्षेत्र में नगर निगम दो स्कूल बनाकर सर्व शिक्षा अभियान को आगे बढ़ाएगा। इन स्कूलों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रत्येक स्कूल के निर्माण पर करीब 70 लाख रुपये खर्च होंगे।
..
विदेशों की तर्ज पर शुरू होगा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन
करीब 18 लाख की आबादी वाले गाजियाबाद शहर में नए साल से नगर निगम डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कराएगा। प्राइवेट कंपनियों से करार कर कालोनियों में गाड़ियां भेजी जाएंगी। निर्धारित समय पर यह गाड़ियां कालोनियों में पहुंचकर घर-घर से कूड़ा कलेक्ट कर डंपिंग यार्ड तक पहुंचाएंगी।

सड़कों किनारे कूड़ा नहीं डाला जाएगा। निगम जल्द ही इस योजना को ट्रायल बेस पर शहर की कुछ कालोनियों में शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

2016 में जो हुआ
एनएच-24 से 58 को जोड़ने वाली 176 करोड़ की लागत से 6 लेन लिंक रोड का निर्माण, मोहननगर जाम से निजात मिली
वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास 32 करोड़ की लागत से 440 कार की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण

इंदिरापुरम में 8 करोड़ की लागत से 16 एकड़ में पार्क विकसित किया, इसमें बोटिंग, फूड कोर्ट, कई स्पोर्ट्स कोर्ट बनाए
निगम ने 150 स्थानों पर पब्लिक और 48 स्थानों पर कम्यूनिटी टॉयलेट्स निर्माण शुरू कराया, शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने की योजना

शहर का पहला सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनकर तैयार हुआ, प्रतिदिन 300 टन कूड़े का निस्तारण होगा
कूड़ा लिफ्टिंग व्यवस्था सुधारने के लिए 25 नए वाहन खरीदे, कूड़ा उठाने की फ्रीक्वेंसी बढ़ी

युक्त का बया..नगर आन
नगर निगम ने साल 2016 में बीते कई वर्षों से ज्यादा डेवलपमेंट किया है। सड़क, सीवर, ड्रेनेज योजनाओं पर 150 करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च किया गया। आने वाले साल में शहर की कोई सड़क टूटी नहीं दिखाई देगी। 584 निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराएंगे। अवस्थापना फंड से बड़े नाले बनाकर शहर को जलभराव से निजात दिलाई जाएगी। - अब्दुल समद, नगर आयुक्त
..
जीडीए वीसी का बयान    

मंदी की मार झेलने के बावजूद मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्टों पर जीडीए जिस जतन से काम कर रहा है उसका परिणाम 2017 में शहरवासियों को मिलेगा। मेट्रो और एलिवेटेड रोड दौड़ने लगेगी। चार अंडर पास और रोटरी से जाम की नौबत नहीं आएगी। फुटपाथ और साइकिल ट्रैक अपनी भव्यता से लोगों को आकर्षित करेंगे।


कोशिश होगी कि वसुंधरा, राजनगर एक्सटेंशन और हापुड़ चुंगी पर प्रस्तावित फ्लाईओवर का गिफ्ट भी 2017 अंत तक जनता को दे दें। साल के अंत तक मवेशियों को शहर से बाहर करने के लिए कैटल कालोनी भी बनकर तैयार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed