{"_id":"57d04d974f1c1b9863317d6b","slug":"elevated-road-210-million-given-by-the-ncrpb","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलिवेटेड रोड के लिए एनसीआरपीबी ने दिए 210 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलिवेटेड रोड के लिए एनसीआरपीबी ने दिए 210 करोड़
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए ने राजनगर टू यूपी गेट एलिवेटेड रोड के लिए एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से 700 करोड़ का लोन मांगा था जिसमें से 400 करोड़ का लोन मंजूर कर लिया गया। इसमें से 210 करोड़ की राशि जीडीए को जारी कर दी गई।जीडीए सूत्रों ने बताया कि जीडीए ने पिछले साल नवंबर में लोन के लिए एनसीआरपीबी में आवेदन दिया था। इसके बाद एनसीआरपीबी ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
यह रिपोर्ट समय से न दिए जाने के कारण जनवरी में एनसीआरपीबी ने लोन कैंसल कर दिया था। फरवरी में फिजिबिलिटी रिपोर्ट सौंपने के बाद एनसीआरपीबी ने इस पर विचार करना शुरू किया था। जीडीए के काफी प्रयास के बाद 400 करोड का लोन मंजूर किया गया। बता दें कि यह 1442 करोड का प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन
आज से तीन दिन का मिलेगा शटडाउन
कार्यवाहक चीफ इंजीनियर ने बताया कि एलिवेटेड रोड के लिए इंदिरा प्रियदर्शनी पार्क के पास हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने का काम बृहस्पतिवार से शुरू किया जाएगा। इसके लिए पावर कारपोरेशन से तीन दिन का शटडाउन मिला है।
विज्ञापन