फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Electricity will not be cut for six days on Diwali, there will be 24 hours supply

Ghaziabad News: दिवाली पर छह दिन तक नहीं कटेगी बिजली, होगी 24 घंटे आपूर्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Electricity will not be cut for six days on Diwali, there will be 24 hours supply
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिवाली पर लोगों को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए ऊर्जा निगम ने कमर कस ली है। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। बिजली ट्रांसफार्मरों पर लगे फ्यूज, फेज और कंडक्टर आदि की जांच की जा रही है। दिवाली पर्व पर उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिलेगी। ऊर्जा निगम का दावा है कि दिवाली पर उपभोक्ताओं को बिजली के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
व्यवस्था सुचारु रखने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। 29 अक्तूबर से तीन नवंबर तक के लिए ऊर्जा निगम 24 घंटे बिना किसी बाधा के देने की तैयारी में जुटा हुआ है। इन 4-5 दिनों में रंग-बिरंगी लाइटों के जलने से बिजली की लाइनों पर लोड बढ़ेगा। इसका असर बिजली आपूर्ति पर नहीं पड़े, इसके लिए मरम्मत की जा रही है। निगम ने ट्रांसफार्मर, बिजली लाइनों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इसके साथ ही लाइनों के इंसुलेटर भी सही किए जा रहे हैं। इनके टूटने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। पर्व के दिनों में किसी भी व्यवधान को दूर करने के लिए अधिकारियों, कर्मियों की ड्यूटियां भी निर्धारित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता जोन एक एके सिंह ने बताया कि लोगों को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिवाली पर 24 घंटे आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा कोई शटडाउन भी नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed