फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Electricity was being stolen using illegal hook-ups; a case has been registered against five individuals

Ghaziabad News: कटिया डालकर कर रहे थे बिजली चोरी, पांच के खिलाफ हुई रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Electricity was being stolen using illegal hook-ups; a case has been registered against five individuals
साहिबाबाद। जिले में अवैध बिजली कनेक्शनों के खिलाफ ऊर्जा निगम ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार सुबह रेड यूनिट ने शालीमार गार्डन स्थित पप्पू कॉलोनी और विक्रम एंक्लेव में छापा मारा और बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। बिजली चोरी करने पर सभी पर कुल 14.3 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम रेड व मानव संसाधन अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कुछ ऐसे इलाके हैं, जिनमें अवैध बिजली कनेक्शन की वजह से बिजली नेटवर्क पर अतिरिक्त भार बढ़ा रहे हैं। इससे ट्रांसफार्मर और लाइनों पर क्षमता से अधिक लोड पड़ रहा है। ओवरलोडिंग के कारण अलग-अलग इलाकों में बार-बार फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। गर्मी और बढ़ती खपत के बीच यह समस्या उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन रही है। इसी को देखते हुए निगम ने ऐसे क्षेत्रों पर विशेष निगरानी शुरू की है, जहां बिजली चोरी या अनधिकृत कनेक्शन की शिकायतें मिल रही हैं। मंगलवार सुबह टीम ने पप्पू कॉलोनी और विक्रम एंक्लेव में कई घरों और प्रतिष्ठानों के कनेक्शन जांचे। जांच में अनियमितता मिलने पर पांच मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई। साथ ही बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर 14.3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि अवैध कनेक्शन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिन इलाकों में ओवरलोडिंग और फॉल्ट की शिकायतें अधिक हैं, वहां विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। निगम ने उपभोक्ताओं से निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही बिजली कनेक्शन लेने और अवैध तरीके से बिजली का इस्तेमाल नहीं करने और समय से बिजली बिल जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed