फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Electricity did not return even after recharging, the house remained dark for two days.

Ghaziabad News: रिचार्ज के बाद भी चालू नहीं हुई बिजली, दो दिन से घर में अंधेरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Electricity did not return even after recharging, the house remained dark for two days.
गाजियाबाद। स्मार्ट प्रीपेड मीटर विद्युत उपभोक्ताओं के लिए सिर दर्द बनते जा रहे हैं। मीटर के एक बार डिस्कनेक्ट होने के बाद दोबारा जोड़ने में उपभोक्ताओं को लंबी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। महेंद्रा एनक्लेव निवासी सुनीता जोशी के घर स्मार्ट प्रीेपेड मीटर लगा हुआ है। शुक्रवार सुबह उनके घर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उनका कहना है कि कविनगर बिजली घर जाकर मीटर रिचार्ज कराने के बाद भी शनिवार शाम तक बिजली नहीं आई। बिजली नहीं आने से घर में अंधेरा हो गया और दिनचर्या प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने कविनगर बिजलीघर पहुंचकर 2500 और 1800 रुपये से मीटर रिचार्ज कराया। शाम तक जब बिजली नहीं चालू हुई तो उन्होंने कविनगर बिजलीघर पर फोन किया तो उन्हें बताया गया कि 1912 पर फोन करो लखनऊ से बिजली चालू होगी। 1912 पर फोन करने पर बताया गया कि कविनगर बिजलीघर से बिजली चालू की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो दिनों में पांच बार से ज्यादा फोन कर चुकी हैं लेकिन शनिवार शाम तक बिजली चालू नहीं हुई थी। जबकि मीटर में लाइट आ रही है घर में नहीं।
विज्ञापन

इस बाबत जब अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बता की गई तो उन्होंने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर ऑटोमेटेड प्रणाली पर काम करता है। जब मीटर नेगेटिव में जाता है तो ऑटोमेटेड डिस्कनेक्शन हो जाता है और जब मीटर रिचार्ज किया जाता है तो ऑटोमेटेड कनेक्ट हो जाता है। मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। कोई तकनीकी दिक्कत है तो उच्चाधिकारियों से बात करके समाधन निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed