फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Electoral clashes in Bhojpur, stone pelting in police presence

Ghaziabad News: भोजपुर में चुनावी रंजिश में संघर्ष, पुलिस की मौजूदगी में हुई पत्थरबाजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Electoral clashes in Bhojpur, stone pelting in police presence
मोदीनगर। भोजपुर के गांव नाहली में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे भावी प्रत्याशियों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। इस दौरान गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

भोजपुर के गांव नाहली निवासी अहसान और आकिल आगामी पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानी की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर दोनों पक्षों के समर्थकों में चुनावी चर्चा के दौरान कहासुनी हो गई। देखते ही देखते संघर्ष बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। जमकर पत्थरबाजी हुई। लगभग 20 मिनट तक संघर्ष होता रहा।
विज्ञापन

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बलवाई पुलिस के सामने भी पथराव करते रहे। इस दौरान वहां मौजूद उप निरीक्षक बेबस नजर आए और मोबाइल फोन से बलवाइयों के वीडियो बनाने लगे। कुछ देर बाद पहुंचे पुलिसबल ने बलवाइयों को लाठी चार्ज कर खदेड़ा। संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग एक माह पूर्व भी गांव में चुनावी रंजिश में संघर्ष हो चुका है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। किसी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed