{"_id":"61e4719bc5616358cf1038e6","slug":"election-ghaziabad-up-shahibabad-news-gbd2327903194","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ इंदिरापुरम थाने पर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ इंदिरापुरम थाने पर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन
विधायक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले युवक को इंदिरापुरम थाना में खींचकर ले जाती पुलिस।
- फोटो : SHAHIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ इंदिरापुरम थाने पर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
वसुंधरा। साहिबाबाद विधानसभा चुनाव में भाजपा विधायक सुनील शर्मा को टिकट देने के विरोध में रविवार को इंदिरापुरम थाने पर पूर्वांचल-बिहार के 50 से अधिक लोगों ने करीब 20 मिनट तक हंगामा किया। लोगों ने प्रत्याशी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। थाने के गेट पर पुलिस की लोगों से नोकझोंक भी हुई। उधर, संगठन के पदाधिकारी अमित किशोर ने बदसलूकी का आरोप लगाकर इंदिरापुरम थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की है। वहीं बिना अनुमति सभा करने पर पुलिस तीन नामजद समेत 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लोगों ने रविवार को सेक्टर-4 महावीर वाटिका में (ट्रैफिक लाइट) के पास विधायक सुनील शर्मा को दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने पर आमसभा की। सभा मे दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से ही लोग एकत्र होने लगे। बताया गया कि एकत्र लोग पूर्वांचल, बिहार और प्रवासी के संगठन के हैं। बिना अनुमति आमसभा की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। वहां पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। सभा का सामान कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में लिया तो अन्य लोग भड़क गए। इसके बाद लोगों ने इंदिरापुरम थाने पर सुनील शर्मा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो नोकझोंक हुई। इस बीच पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया तो धक्कामुक्की भी हुई। कुछ पुलिसकर्मी जमीन पर गिर गए तब पुलिस ने सभी को कड़ी चेतावनी देकर वहां से हटने के लिए कहा। करीब 20 मिनट चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे में इंदिरापुरम पुलिस के खिलाफ भी लोगों ने गुस्सा जाहिर किया। वसुंधरा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक यतेंद्र कुमार ने बिना अनुमति सभा करने पर आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। लल्लन पांडेय, मिथलेश और अवधेश राय समेत 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि वीडियो से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
बदसलूकी का आरोप, थाना प्रभारी के निलंबन की मांग
वसुंधरा निवासी अमित किशोर ने इंदिरापुरम पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने बेवजह सभा को रोकने का प्रयास किया। लोगों को हिरासत में लिया। लोगों से धक्का-मुक्की की गई। सोमवार को एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह को एसएचओ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा पदाधिकारी से मिलेंगे लोग
हंगामे की खबर भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों तक पहुंच गई है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने लोगों से बात की। बताया गया कि उन्हें भाजपा कार्यालय अपनी बात रखने के लिए बुलाया गया है। संगठन के लोग विधायक सुनील शर्मा के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का विवरण और लोगों की मांग का रिकॉर्ड लेकर कार्यालय पहुंचेंगे। लोगों का कहना है कि साहिबाबाद विस सीट पर पूर्व डीआईजी स्टांप सच्चिदानंद राय ने दावेदारी की थी। मगर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुराने चेहरे को ही मैदान में उतार दिया।
विपक्षी दलों का प्रायोजित
कार्यक्रम : सुनील शर्मा
भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा का कहना है कि यह विरोधी दलों द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम था। विपक्ष के लोग जो सोच रहे थे कि उनका टिकट नहीं होगा तो अब वह लोग घबरा गए हैं। जनता में मेरे व्यवहार और समर्थन को देखकर विपक्षियों को झटका लगा है। विरोध करने वाले हमारी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं है।