{"_id":"6914de02c241b6de01022fd7","slug":"elderly-woman-was-made-unconscious-and-her-earrings-were-stolen-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-12154-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बुजुर्ग महिला को बेहोश कर कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बुजुर्ग महिला को बेहोश कर कुंडल लूटे
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के गगन विहार स्थित बाजार में खरीददारी करने गईं दिल्ली के हर्ष विहार की रहने वाली बुजुर्ग धर्मावती को दो टप्पेबाजों ने बेहोश कर कानों से सोने के कुंडल निकाल लिए। वारदात एक नवंबर की है, लेकिन पुलिस ने इसका मुकदमा दर्ज करने में 10 दिन लगा दिए। 11 नवंबर की रात महिला के बेटे दीपक शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मुकदमे में दीपक शर्मा ने बताया कि उनकी मां धर्मावती एक नवंबर की दोपहर बाजार में खरीदारी करने गई थीं। वहां दो टप्पेबाजों ने उन्हें बातों में उलझाया और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में मां के कुंडल भी निकाल लिए और भाग गए। राहगीरों ने उनकी मां को संभाला और छानबीन के बाद उन्हें जानकारी दी। दीपक ने बताया कि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उन्होंने डायल 112 पर फोन करने के साथ-साथ तुलसी निकेतन चौकी पर तहरीर भी दी थी इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मुकदमा दर्ज करने में देरी की वजह का पता लगाया जाएगा। इसकी विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।