Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly woman has been making rounds for months seeking a widow's pension, yet receives no clear information.

Ghaziabad News: महीनों से विधवा पेंशन के लिए चक्कर काट रहीं बुजुर्ग, नहीं मिल रही सटीक जानकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman has been making rounds for months seeking a widow's pension, yet receives no clear information.

विज्ञापन
गाजियाबाद। महीनों से विधवा पेंशन के लिए कई बुजुर्ग महिलाएं विभाग के चक्कर काट रही हैं, लेकिन उनको सटीक और सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। लगातार पेंशन नहीं आने से महिलाएं परेशान हैं। इसके साथ ही केंद्र और राज्य का अंशदान अलग-अलग आने से भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बृहस्पतिवार को ऐसी कई महिलाएं विभाग में जानकारी लेने पहुंची।



गोविंदपुरम निवासी जगजीत कौर पिछले आठ महीने से पेंशन के लिए चक्कर काट रही हैं। वह कहती हैं कि उनकी केवाईसी, मोबाइल नंबर, यहां तक कि फैमिली आईडी तक अपडेट है, बावजूद इसके पेंशन के लिए महीनों से धक्के खा रही हैं। हार्ट की मरीज होने के कारण उन्हें बार-बार विभाग में आने में दिक्कत होती है। मैसेज पर अब कोई अपडेट भी नहीं आता, पता नहीं ऐसा क्यों हो रहा है। उनकी पेंशन फरवरी में आई थी, उसके बाद अक्तूबर तक आठ महीने हो गए, नहीं आई। विभाग में पूछने पर पता चला कि मैसेज नहीं आ रहे, बैंक में पता करें। बैंक में पता करने पर भी जानकारी नहीं मिली, तब विभाग ने ही चेक करके बताया कि तीन महीने की आई है। एक बार 900 और एक बार 2100 रुपये यानी तीन हजार आए हैं। अभी पांच महीने की बाकी है।
विज्ञापन




गोविंदपुरम की चंद्रावती ने भी बताया कि महीनों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सही जानकारी नहीं मिल रही है। बताया जा रहा है कि सितंबर तक की आ चुकी है, लेकिन हमारी फरवरी के बाद नहीं आई। अब दो टुकड़ों में तीन महीने की आने की बात बताई जा रही है, पता नहीं सरकार क्या कर रही है। मार्च से मई तक की आ भी गई तो जून से अक्तूबर तक पांच महीने की फिर लंबित है। कब आ रही, कब नहीं आ रही, कुछ पता नहीं चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




नवंबर 2025 से रुकी थी, अब छह महीने की मिली



छपरौला निवासी मीना का कहना है कि तीन महीने की पेंशन एक साथ आने की बात बताई गई है। मेरी पिछले नवंबर से रुकी थी। अब छह महीने की आई यानी अप्रैल तक की आई। बताया जा रहा है कि सितंबर तक की आ चुकी है तो ऐसे में मेरी पांच महीने की बकाया है। अक्तूबर से दिसंबर तक की एक साथ आने की बात विभाग ने बताई है। बीच में क्यों, कैसे बंद हो रही, कुछ पता नहीं चल रहा।



बयान



सितंबर तक सबकी पेंशन आ चुकी है। अक्तूबर से दिसंबर तक की एक साथ आएगी। अब केंद्र और राज्य का अंशदान अलग-अलग आ रहा है। ऐसे में तीन महीने का केंद्र की तरफ से 900 रुपये का और राज्य का 2100 रुपये का अंशदान खाते में आ चुका है। सब अपने खाते चेक कर लें। कई बार केवाईसी अपडेट, आईएफएससी कोड बदलने या किसी कागजात के अधूरे होने पर ही पेंशन नहीं मिली होगी। ऐसी महिलाएं जानकारी विभाग से ले सकती हैं। - मनोज पुष्कर, जिला प्रोबेशन अधिकारी




क्या हैं नियम, बदला अंशदान का तरीका



विधवा और बुजुर्ग पेंशन में 40 से 79 आयु तक की महिलाओं को केंद्र का अंशदान 300 और राज्य का 700 रुपये है। ऐसे प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जाते हैं। 80 से ऊपर आयु पर 500 रुपये यानी 50-50 प्रतिशत केंद्र और राज्य का अंशदान है। पहले केंद्र, राज्य को राशि भेजता था, इसके बाद एक साथ पूरी पेंशन राशि दी जाती थी, लेकिन इस साल से भुगतान प्रणाली में परिवर्तन हुआ है। जिसमें केंद्र और राज्य अलग-अलग अंशदान खाते में डाल रहे हैं। जिससे बीच में पेंशन में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed