{"_id":"6a120b49f405c8bf7f042cc8","slug":"elderly-nem-singhs-brother-performed-the-last-rites-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19261-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बुजुर्ग नेम सिंह के भाई ने किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बुजुर्ग नेम सिंह के भाई ने किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र की डीएलएफ कॉलोनी स्थित फ्लैट में मिले बुजुर्ग नेम सिंह (60) के परिजनों को पुलिस ने खोज निकाला है। शनिवार को बुजुर्ग के बड़े भाई दिल्ली के दिलशाद गार्डन निवासी हेतराम ने शव का दाह संस्कार किया। वहीं, दूसरे बुजुर्ग राकेश शर्मा (74) के परिवार वालों का पुलिस को अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बुजुर्ग परिवार से अलग रहते थें। उम्र अधिक होने की वजह से राकेश शर्मा ने अपना ऑटो रिक्शा नेम सिंह को दे दिया था। करीब एक वर्ष से नेम सिंह ही राकेश शर्मा की तीमारदारी भी कर रहे थे।
शव मिलने के बाद कमरे की तलाशी में दोनों के आधार कार्ड पुलिस को मिले। एसीपी ने बताया कि पुलिस नेम सिंह के परिजनों की तलाश करते हुए दिलशाद गार्डन पहुंची तब पता चला कि उनको शराब की लत थी और इसी वजह से परिवार ने उन्हें अलग कर दिया था। उनका एक बेटा है जो अपने ताऊ हेतराम के साथ रहता है।
विज्ञापन
बेटा जब तीन वर्ष का था तो उसी समय से नेम सिंह ने घर छोड़ दिया था। चूंकि पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। शनिवार को हेतराम ने ही भाई का दाहसंस्कार किया। वहीं, राकेश शर्मा के पते पर जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि उनके भाई का देहांत होने के बाद परिवार वहां से जा चुका है। वर्तमान में राकेश शर्मा का परिवार कहां है इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
एसीपी ने बताया कि आधार कार्ड में दिल्ली के वेलकम थानाक्षेत्र स्थित कांतिनगर का पता है वहां के लोगों से पूछताछ की जा रही है।